साइकिल पर ढाई लाख रुपये का ड्रग ले जाने वाला आरोपी ओमप्रकाश गिरफ्तारी के 20 घंटे बाद ही पुलिस को चकमा देकर होंडा सिटी से फरार हो गया। ओमप्रकाश ने फरार होने के लिए जो थ्योरी अपनाई, उससे पुलिस भी उसके झांसे में आ गई।
आरोपी ने पुलिस को एक बड़े ड्रग सप्लायर से मिलवाने का झांसा दिया। इसके बाद ओमप्रकाश ने जितेंद्र पाल को बुला लिया। सेक्टर-17-18 की डिवाइडिंग रोड पुलिया के पास निजी वाहन में गई पुलिस की गाड़ी में पिछली सीट पर बैठा आरोपी पुलिसकर्मी को धक्का देकर कार से कूद गया और जितेंद्र पाल की होंडा सिटी में सवार होकर फरार हो गया।
आनन-फानन में पुलिस ने हर तरफ आरोपी को तलाश किया, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने इस मामले की छानबीन के दौरान सेक्टर-21, चंडीगढ़ के निवासी जितेंद्र पाल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसकी होंडा सिटी भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस के मुताबिक एक दिन पहले गिरफ्तार ओमप्रकाश ने बड़े सप्लायर की गिरफ्तारी करवाने के नाम पर पुलिस को साथ लेकर आरोपी जितेंद्र पाल को बुला लिया। सेक्टर-17/18 की डिवाइडिंग रोड पुलिया के पास निजी वाहन में गई पुलिस की गाड़ी की पिछली सीट पर बैठा आरोपी पुलिस कर्मी को धक्का देकर फरार हो गया।
इस मामले में पुलिस ने कार लेकर आए स्लीपवेल कंपनी के बतौर मैनेजर कार्यरत जितेंद्र पाल को गिरफ्तार कर, जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को बड़ा ड्रग सप्लायर बता रही है।
इस मामले की छानबीन जारी है। घटना के वक्त तीन पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन आरोपी ने एक पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार हो गया। फरार आरोपी ओमप्रकाश को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- कृष्ण कुमार, एसीपी