फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से नाबालिग की मौत, परिजनों-ग्रामीणों का हंगामा

Thu, 03 Sep 2015 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद/बड़ोखर । कोरांव क्षेत्र के गजनी गांव में बुधवार अपराह्न करंट की चपेट में आकर नाबालिग की मौत हो गई। नाबालिग की मौत के बाद परिजनों, ग्रामीणों ने बिजली विभाग अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इतना ही आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया जिससे यातायात भी बाधित हो गया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम व तहसीलदार को ग्रामीणों ने लौटा दिया। समाचार लिखे जाने पर चक्का जाम जारी था।
विज्ञापन


घटनाक्रम केमुताबिक गजनी गांव निवासी वेद प्रकाश का 12 वर्षीय बेटा हिमांशु घर में कपड़े प्रेस कर रहा था। इसी बीच अचानक करंट प्रेस में उतर आया। प्रेस से हाथ छू जाने से उसकी मौके पर मौत हो गई। हिमांशु की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। आनन फानन में ग्रामीणाें की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर में खराबी और लाइन में 11 हजार वोल्ट का करंट उतर आने की वजह से हिमांशु की मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने हिमांशु के शव को लटौरा-बड़ोखर मार्ग पर रखकर चक्का जाम कर दिया जिससे संपर्क मार्ग पर यातायात बाधित हो गया।

ग्रामीणों के चक्का जाम की जानकारी पाकर एसडीएम सुनील कुमार मिश्र व तहसीलदार अजय कुमार कटियार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। दोनाें अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना है कि छह माह पूर्व ट्रांसफार्मर में 11 हजार वोल्टेज का करंट उतर से दो ग्रामीणों की मौत हो गई थी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया लेकिन अधिकारियों ने समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया। समाचार लिखे जाने ग्रामीण शव के साथ संपर्क मार्ग पर डटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें