बीएसएफ ने शुक्रवार को सरहद पर लगी फेंसिंग के उस पार खेतों में से एक एके-47, दो एके-47 के मैगजीन और 52 कारतूस बरामद किए हैं। यह घटना पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी टापू के पास घटी।
बीएसएफ फिरोजपुर सेक्टर के डीआईजी आरके थापा ने बताया कि बीएसएफ को गुप्त सूचना थी कि पाकिस्तानी तस्कर बीओपी टापू के पास हेरोइन या असलहा की तस्करी करने वाले हैं।
सरहद पर लगी कंटीली तार के आसपास गश्त करने वाले बीएसएफ जवानों को पहले ही सतर्क किया हुआ था। शुक्रवार को कंटीली तार पार खेतों में कामकाज करने वाले किसानों पर पैनी नजर रखने वाले बीएसएफ के किसान गार्ड को एक बड़ी सफलता मिली।