फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर पूर्व मंत्री की कोठी के पीछे जलाया शव

Tue, 29 Sep 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की बेरहमी से हत्या करने के बाद शव पूर्व मंत्री की कोठी के पीछे खेतों में जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात हरियाणा के समालखा मे घटी। महिला की किसी दूसरी जगह हत्या कर शव को सूटकेस में डालकर जीटी रोड के साथ लगते गांव करहंस के खेतों के पास जलाया गया।
विज्ञापन


किसान से सूचना मिलने पर डीएसपी गोरखपाल राणा, एसएचओ रवि खुंड़िया सहित एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच के लिए नमूने एकत्रित किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

पुलिस को दिए बयान में गांव करहंस निवासी किसान आजाद ने बताया कि जीटी रोड से लगती पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना की कोठी के पीछे उसका खेत है। शुक्रवार सुबह करीब ग्यारह बजे खेत की तरफ जा रहा था। उसने रस्ते में एक अधजली लाश देखी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


महिला की अधजली लाश के साथ ही एक बड़ा सूटकेस जला हुआ मिला है। पास ही सूटकेस को घसीटकर लाने और वाहन के निशान भी पुलिस को मिले हैं।

मृतक महिला का मुंह भी किसी चीज से बांधा हुआ था। इससे लगता है कि महिला की किसी दूसरी जगह हत्या करने के बाद शव को सूटकेस में डालकर घटनास्थल पर लाया गया और शव को जला दिया गया। यहीं नहीं पास ही पुलिस को शराब की बोतल का ऊपर का हिस्सा भी मिला है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री भड़ाना की कोठी के पीछे शव को जलाया गया

जीटी रोड पर पूर्व मंत्री भड़ाना की कोठी के साथ बनी पगडंडी से करीब पचास मीटर अंदर ले जाकर शव को जलाया गया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शव को देर रात ही जलाया गया होगा। क्योंकि जीटी रोड के नजदीक और आसपास खेत होने के कारण वारदात को दिन के समय अंजाम देना मुश्किल था।

दो महीने पहले भी हैं दो अनसुलझे ब्लाइंड मर्डर
इस ब्लाइंड मर्डर के अतिरिक्त हलके में करीब दो महीने पहले भी दो ब्लाइंड मर्डर हुए थे। जिसके बारे में पुलिस आज तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। जुलाई में खलीला रोड पर एक भट्ठे के पास एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला था।

जिसकी हत्या की गई थी। जिसका कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं गढ़ी छाज्जू मोड़ पर भी एक महिला का शव मिला था। उसके हाथ पर मुस्लिम नाम लिखे हुए थे।

पुलिस उक्त मामले को भी सुलझा नहीं सकी और अब 25 सितंबर शुक्रवार को अधजला शव की शिनाख्त और हत्यारों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती साबित होगा।

गोरखपाल राणा, डीएसपी ने बताया कि ऐसा लगता है कि महिला की किसी दूसरी जगह हत्या कर शव यहां लाकर जला दिया गया। करहंस निवासी आजाद की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें