फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बचा लो साहब! मां हम तीनों बहनों से धंधा कराना चाहती है'

Tue, 29 Sep 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से भागकर महिला थाना पहुंची तीन सगी बहनों ने अपनी मां पर धंधा कराने का आरोप लगाया। बहनों ने गुहार लगाते हुए कहा, 'बचा लो, वेश्यावृत्ति करवाना चाहती है मां'। यह सनसनीखेज मामला हरियाणा के हिसार का है।
विज्ञापन


महिला थाना पहुंची अग्रोहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन सगी बहनों ने अपनी मां को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मां उनको वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेलना चाहती है।

गंभीर आरोपों को देख पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और लड़कियों की मां को तुरंत थाने लाया गया। आरोपी महिला ने कहा कि उसकी बड़ी बेटी के साथ रेप करने वालों ने उसकी तीन बेटियों को मोहरा बनाया है।
विज्ञापन


पुलिस दोनों तरफ की बातें सुन छानबीन में लगी है। अग्रोहा थाना के अंतर्गत आने वाले इस गांव में विधवा महिला की चार बेटियां हैं।
विज्ञापन

मां बोली, बड़ी बेटी से रेप करने वालों की साजिश

इनमें से तीन सगी बहनें अपने पड़ोस में रहने वाले व्यक्तियों के साथ महिला थाना पहुंची। तीनों बहनों ने आरोप लगाया कि उनकी मां उनको जबरन गलत धंधे में धकेलने में लगी है।

उसकी मां की बुआ का लड़का भी उन पर बुरी नजर रखता है। मां उसे रोकने की बजाए बढ़ावा दे रही है। महिला पुलिस ने इसके बाद लड़कियों की मां को थाने बुलाया तो उसने बताया कि तीनों बेटियां कल से गायब हैं।

बड़ी बेटी उसके पास है। कुछ लोगों ने उसकी बड़ी बेटी से दुष्कर्म किया है और जो आरोपी हैं वे खुद को बचाने के लिए उनकी तीन बेटियां को उसके खिलाफ किए हुए हैं।

नन्नी देवी, प्रभारी महिला थाना ने बताया कि तीन लड़कियां अपनी मां के खिलाफ शिकायत देकर गई हैं। पुलिस ने उनकी मां से भी पूछताछ की है। दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए हैं। पुलिस अब छानबीन के बाद ही आगामी कार्रवाई करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें