इस घटना के बाद एक बार फिर शहर में महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गया है। पुलिस दावा करती है कि पीसीआर और चीता स्क्वॉड शहर भर में मुस्तैद रहते हैं, लेकिन इस तरह की घटना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है। यह पहला मामला नहीं है, जब किसी महिला से इस तरह सरेराह छेड़छाड़ की गई है।
- दिसंबर 2019 में पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में सैर कर रही युवती से छेड़छाड़
- मार्च 2020 में डड्डूमाजरा में बेटे को स्कूल छोड़कर ऑफिस जा रही महिला का पीछा कर छेड़छाड़
- अगस्त 2021 को सेक्टर-34 में छात्रा से छेड़छाड़ और उसे कार में खींचने की कोशिश
- जून 2021 को सेक्टर-14/15 लाइट प्वाइंट पर बोलेरो सवार छह मनचलों ने बेटे के साथ पैदल जा रही महिला का पीछा कर छेड़छाड़
- जून 2021 को सेक्टर-7/26 लाइट प्वाइंट पर साइकिल सवार युवती से बाइक सवारों ने की छेड़छाड़
किशोरी से छेड़छाड़, मामला दर्ज
उधर, सेक्टर-31 थाने के अंतर्गत एक किशोरी से मंगलवार को छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने किशोरी से छेड़खानी की है। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने शिकायत पर युवक के खिलाफ पॉक्सो (8) व 354/ए के तहत मामला दर्जकर जांच में जुट गई है।