फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालेरकोटला में धमाका, दो लोगों की मौत, दर्जनों पहुंचे अस्पताल

Mon, 22 Aug 2016 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला(पंजाब)
विज्ञापन
मालेरकोटला में पेपर मिल में धमाका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के मालेरकोटला से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक मिल में धमाका होने से जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दर्जनों गंभीर घायल हो गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


खबर मिलते ही मिल के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई। आनन फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर मालेरकोटला में बनी पेपर मिल में बॉयलर फट गया।

धमाका इतना जबरदस्त था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही वहां काम कर रहे 22 मजदूर झुलस गए। धमाके की आवाज सुनते ही लोग दौड़े आए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल बचाव कार्य जारी है और पुलिस अपनी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें