बी.कॉम फर्स्ट ईयर की छात्रा ने अपनी जिंदगी अपनी पसंद से न जी पाने के कारण अपनी जान दे दी। मामला पंजाब के फगवाड़ा का है जहां, एक युवती द्वारा ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली गई। मृतका की पहचान अमनदीप कौर पुत्री अमरीक सिंह निवासी अर्बन अस्टेट के रुप में हुई है।
अमनदीप बी.कॉम फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। जीआरपी इंचार्ज गुरभेज सिंह ने बताया कि मृतका अमनदीप की शिनाखत के दौरान उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने लिखा है कि वो अपनी जिंदगी में आजादी से जीना चाहती है परन्तु उसे अपनी जिंदगी में आजादी नही मिल रही, जिस कारण वो यह कदम उठाने जा रही है। आगे अमनदीप ने लिखा कि, मैं घुट कर नहीं जी सकती इसलिए मै अपनी जान दे रहीं हूं।