फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर में बड़ी साजिश नाकाम: टिफिन बम और चार हैंड ग्रेनेड बरामद, पाकिस्तान से हथियार मंगवाने वाला भी पकड़ा गया

Fri, 03 Dec 2021 12:26 AM IST
ajay kumar मनन सैनी, संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)

सार

पंजाब की गुरदासपुर पुलिस ने बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने टिफिन बम व चार हैंड ग्रेनेड बरामद किया है। उधर, पाकिस्तान से हथियार मंगवाने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को धर दबोचा है। हालांकि अभी मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से हथियार मंगवा कर पंजाब की अमन शांति भंग करने की फिराक में संलिप्त तीसरे आरोपी को गुरदासपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है। सूत्रों के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी होशियारपुर से की गई है। 

विज्ञापन


आरोपी की पहचान सोनू पुत्र गुरबचन सिंह निवासी अब्दुलापुर थाना टांडा (होशियारपुर) के रूप में हुई। इससे पहले इस केस में गिरफ्तार दो आरोपियों से पुलिस ने रिमांड के उपरांत हैंड ग्रेनेड की रिकवरी और गिरफ्तारी के समय .30 बोर पिस्तौल बरामद किया था। 

थाना भैणी मिआं खां पुलिस ने 28 मई को .30 बोर पिस्तौल के साथ टी-प्वाइंट धुस्सी बांध सलाहपुर बेट से मोटरसाइकिल पर राज सिंह और जसमीत सिंह निवासी बड़ी मियानी टांडा (जिला होशियारपुर) को गिरफ्तार किया था। इस संबंध में मामला दर्जकर रिमांड के बाद पुलिस ने भैणी मिआं खां इलाके से ही हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया था। राज सिंह हत्या के केस में केंद्रीय जेल होशियारपुर में बंद था और पिछले कुछ दिनों से जमानत पर बाहर आया था। वहीं राज और सोनू की बात मुख्य आरोपी ने पाकिस्तानी तस्करों से करवाई थी। इसके बाद राज ने पाकिस्तानी तस्करों से संपर्क किया और पाक तस्करों की मदद से हथियार व विस्फोटक पदार्थ भारत पहुंचाया।

टिफिन बम समेत गुरदासपुर में मिले हैंड ग्रेनेड

गुरदासपुर पुलिस ने एक बड़ी आतंकी वारदात को नाकाम कर दिया। गुरदासपुर से टिफिन बम समेत चार हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस को यह खेप थाना सदर के अधीन गांव सलीमपुर अफगाना से बरामद हुई है। इस रिकवरी के बाद यह आशंका सच का रूप धारण कर रही है कि पाकिस्तान और अलगाववादियों ने भारत में मौजूद अपने स्लीपर सेल को सक्रिय कर लिया है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट के अनुसार भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात गुरदासपुर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। संभावना जताई जा रही है कि इसका खुलासा खुद एसएसपी डॉ. नानक सिंह करेंगे। 

पाकिस्तान आतंकी घुसपैठ कराने की फिराक में

केंद्रीय एजेंसियों से गुरदासपुर पुलिस को मिले इनपुट के अनुसार पाकिस्तान इस बार फिर बड़ी साजिश रचते हुए भारत में पंजाब के जरिए एक बार फिर आतंकी घुसपैठ करने की फिराक में है। इसका जिम्मा पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को सौंपा है। इनपुट के अनुसार करतारपुर कॉरिडोर के आसपास के इलाकों के जरिए इस घुसपैठ को अंजाम दिया जा सकता है। इसके बाद आतंकी गुरदासपुर और पठानकोट में कोई बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इसके चलते केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें