फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : विवाह समारोह में मेहमान बनकर आए चोर ने दस लाख रुपये उड़ाए, पुलिस जुटी पड़ताल में

Fri, 03 Dec 2021 12:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

फोटोग्राफी के दौरान टेबल पर रखा बैग लेकर फरार, बैग में चांदी के गहने भी थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के जरिए आरोपी की पहचान में जुटी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीपुर में एक विवाह समारोह के दौरान मेहमान बनकर आए बदमाश ने लाखों रुपये व गहने पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय वर वधू पक्ष बैग को टेबल पर रखकर फोटो खिंचवा रहे थे। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी और विवाह समारोह के दौरान बन रहे वीडियो को कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन


जीटीबी नगर निवासी अनिल गोगनानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका ट्रांसपोर्ट का काम है। 30 नवंबर को अलीपुर स्थित एक बैंक्वेट हॉल उनकी भांजी की शादी थी। जयमाला होने के बाद वर वधू पक्ष के लोग फोटो खिंचवाने लगे। इस दौरान उनकी भाभी पुष्पा ने बैग को टेबल पर रख दिया। कुछ देर बाद वहां से बैग गायब हो गया। 

घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। जांच के दौरान पुलिस ने अनिल का बयान दर्ज किया। अनिल ने बताया कि बैग में दस लाख रुपये के अलावा चांदी के गहने थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के जरिए फोटोग्राफी के दौरान मंच पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही फुटेज को बारीकी से देखकर अनजान शख्स की पहचान भी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें