फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट मैरिज के बाद घर पहुंचे नवदंपति पर हमला

Tue, 06 May 2014 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर रानी के गांव रामपुर में एक नवविवाहित जोड़े पर हमला किया, जो कोर्ट मैरिज के बाद घर पहुंचा था। लड़की पक्ष से करीब एक दर्जन युवकों ने हथियारों से लैस होकर हमला बोला और लड़की को किडनैप करने की कोशिश की।
विज्ञापन


वहीं ग्रामीणों ने हमलावरों को घेर लिया और दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें लड़की समेत कुछ लोगों को चोट भी आई।

खुद को घिरा देख सभी हमलावर वहां से फरार हो गए। वहीं इस मारपीट में घायल हुए लड़के के चाचा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि लड़की का घर पर ही एक निजी डॉक्टर से ईलाज कराया जा रहा है।

समाचार लिखे जाने तक रायपुर रानी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जानकारी के मुताबिक रामपुर गांव निवासी रिंकु ने मोरनी के गांव मोहलीवाला निवासी सुषमा से पिछले दिनों भागकर शादी की थी।
विज्ञापन


अंबाला कोर्ट से प्रोटेक्शन लेने के बाद चार दिन तक प्रोटेक्शन होम में भी रहे। इसी बीच सुषमा के परिजनों ने रिंकु के खिलाफ मोरनी चौकी में किडनैपिंग की शिकायत दे दी और चंडीमंदिर थाने में मामला भी दर्ज हो गया।

इसी बीच मोरनी चौकी पुलिस को रिंकु व सुषमा के बारे सूचना मिली कि दोनों रामपुर मे हैं। लिहाजा मंगलवार को दोनों को पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया, ताकि सुषमा की गवाही हो सके। सुषमा कोर्ट में कायम रही और कोर्ट में दर्ज बयान में कहा कि उसने रिंकु के साथ शादी की है और उसी के साथ रहना चाहती है।

देर शाम हो गया हमला
कोर्ट से नवविवाहित जोड़ा घर पहुंचा। शाम करीब सात बजे सुषमा के भाई जसविंद्र सहित करीब 15 लोग अलग-अलग गाड़ियों में रिंकु के घर पहुंचे और हमला बोल दिया। मारपीट दोनों पक्षों में हुई और इसी बीच गांव के अन्य लोगों ने हमलावरों को घेर लिया। किसी तरह सभी वहां से भाग निकले, लेकिन एक ऑल्टो गाड़ी वहीं रह गई। 

बचपन में हो चुकी है लड़की की शादी
बताया जा रहा है कि लड़की की बचपन में शादी तय हुई थी, लेकिन वह ससुराल नहीं गई थी। लड़की को याद नहीं है कि शादी कब तय हुई थी। दरअसल अभी भी कुछ गांव ऐसे हैं, जो बचपन में शादी तय कर देते हैं, लेकिन लड़की को ससुराल में बालिग होने के बाद भेजते हैं। जिसे स्थानीय भाषा में मुकलावा कहा जाता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें