फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकम टैक्स विभाग के शराब व्यापारियों पर छापे

Tue, 06 May 2014 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर विभाग ने मंगलवार को जगजीत इंडस्ट्री लिमिटेड हमीरा फैक्टरी सहित जालंधर शहर की करीब चार शराब होलसेल ठेकेदारों पर छापामारी की।
विज्ञापन


सुबह करीब 6 से 7 बजे आयकर विभाग ने दबिश दी। इनकम टैक्स अधिकारियों ने जहां इन ठेकेदारों के दफ्तरों तथा घरों से कैश बरामद किया है वहीं उनके जरूरी कागजात, लैपटॉप तथा कंप्यूटर भी जब्त कर लिए हैं।

देर सायंकाल तक कार्रवाई चलती रही। यही नहीं दबिश के समय इनकम टैक्स विभाग ने सभी ठेकेदारों तथा हमीरा शराब फैक्टरी में काम करने वाले बड़े अधिकारियों के मोबाइल तक जब्त कर लिए। छापे के बाद किसी को भी रेड वाले स्थान के भीतर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन


विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इनकम टैक्स की शराब कारोबारियों पर रैड केवल जालंधर ही नहीं बल्कि बंगलूरू, चंडीगढ़ सहित देश के कई स्थानों पर डाली गई।

सुबह के समय ही करीब डेढ़ दर्जन गाड़ियां हमीरा फैक्टरी में पहुंचीं। इसके बाद तुरंत फैक्टरी का गेट बंद कर दिया गया। इनकम टैक्स अधिकारियों के छापों की खबर के साथ ही पूरे शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

जानकार बताते हैं कि शराब फैक्टरी में छापे के बाद हमीरा मिल के एजीपी डिस्ट्रलरी कमलजीत राम तथा एजीपी अकाउंट सुरेश विभाग के बुलाने पर भी वहां नहीं पहुंचे। ऐसे में इनकम टैक्स विभाग को अपनी पड़ताल में काफी परेशानी तो उठानी पड़ी लेकिन टीम ने भीतर जाते हुए मिल में रखे गए सारे कंप्यूटर व अन्य रिकार्ड सहित कैश को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मिल के साथ जालंधर में वर्कशाप चौक, पठानकोट चौक, सतलुज सिनेमा तथा वेरका मिल्क प्लांट के पास शराब के कई होलसेल कारोबारियों पर भी दबिश दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें