फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को फोन कर किसी ने शादी में बुलाया, सुबह खून से लथपथ मिला युवक का शव

Fri, 22 Nov 2019 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बठिंडा रोड बाईपास स्थित हरियाली पेट्रोल पंप के करीब गुरुवार को 25 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला है। शव पर लगी गहरी चोटें देखकर हत्या का मामला नजर आ रहा है।  परिजनों ने भी पुलिस को दी गई शिकायत में कुछ लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। थाना सदर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए प्राथमिक तौर पर चार लोगों को हत्या के आरोप में नामजद किया है।

विज्ञापन


शादी समारोह में डेकोरेशन का काम करने वाला अबोहर रोड गली नंबर तीन निवासी राजीव कुमार पुत्र रोशन लाल बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक पर सवार होकर शहर के कोटकपूरा रोड स्थित पुरानी चुंगी के निकट शादी समारोह में गया था। वह सारी रात घर नहीं लौटा।

गुरुवार की सुबह उसका शव बठिंडा रोड बाईपास स्थित हरियाली पेट्रोल पंप के पास खून से लथपथ हालत में मिला। शव को देखने के बाद राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया। 
विज्ञापन


उधर, अस्पताल पहुंचे मृतक के पिता रोशन लाल के अनुसार बुधवार की रात किसी ने फोन कर बेटे राजीव को पुरानी चुंगी स्थित शादी समारोह में बुलाया था। गुरुवार की सुबह पुलिस को उसके शव बरामद होने की सूचना मिली।

रोशन लाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कुछ लोगों से कुछ रुपये उधार लिए थे उधार लौटा न पाने पर उक्त लोग उन्हें व उसके बेटे राजीव को धमकियां देते थे। मृतक के पिता ने शक जताया है कि उक्त लोगों ने ही उसके बेटे की हत्या की है। इस मामले में थाना सदर पुलिस ने रोशन लाल के बयान के आधार पर डॉ. सतीश कुमार, आकाश वर्मा, कमल व वर्मा को हत्या करने के आरोप में नामजद किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें