करीब छह महीने से नरेंद्र कौर मायके में रह रही थी। सोमवार शाम चन्नप्रीत सिंह अपनी बहन के साथ मोटरसाइकिल पर बाजार से सामान लेने गया था। तभी दोनों का पीछा करता हुआ आरोपी भी वहां पर पहुंच गया। अस्पताल के सामने सामान खरीदने के लिए जब वह रुके तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसने उसके दिल के पास कई बार वार किए। जिससे उससे शरीर से काफी खून बह गया। इसके बाद चन्नप्रीत घायल होकर नीचे गिर गया। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। चन्नप्रीत को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
भाई को मारने की फोन पर मैसेज कर दे रहा था धमकी
मृतक की बहन नरेंद्र कौर ने बताया कि उसका पति काफी समय से धमकी दे रहा था कि वह उसके भाई को जान से मार देगा। उसने कई बार धमकी भरे मैसेज भी भेजे हैं, जिसका रिकॉर्ड भी उसके पास है। उसने बताया कि वह उसकी बेटी को ले जाने की धमकी भी देता था।।
जिस गाड़ी से आरोपी आया था, उस पर पंजाब और हरियाणा लिखा था
मृतक की बहन ने बताया कि आरोपी एक गाड़ी में आया था। जिस गाड़ी में वह आया था उस पर पंजाब और हरियाणा लिखा हुआ था। उन्होंने बताया कि गाड़ी को वह रोड के दूसरे किनारे खड़ी कर आया था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह आसानी से भाग निकला।