फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल
विज्ञापन


- पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर शुरू की जांच
- एक्सीडेंट के बाद वाहन का हुलिया नहीं बता सके घायल

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-5/8 के डिवाइडिंग रोड पर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से दोनों बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा - 279, 337 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार की टक्कर से बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जनरल अस्पताल सेक्टर-6 से चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

शुभम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह नवंबर को रात 3.30 बजे अपने दोस्त रवि कुमार के साथ इंदिरा कालोनी से सेक्टर-6 पंचकूला शादी समारोह में फोटोग्राफी करने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि शुभम और रवि फोटोग्राफी का काम करते हैं। बाइक इंदिरा कालोनी निवासी रवि कुमार चला रहा था। वहीं बाइक के पीछे शुभम बैठा था। जब वे बाइक से सेक्टर-5/8 की डिवाइडिंग रोड पर पहुंचे तो पंचकूला सेक्टर-10 की ओर से एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद शुभम और रवि बाइक सहित सड़क पर गिर गए। दोनों को काफी चोटें आईं। उन्होंने बताया कि कार चालक टक्कर मार कर मौके से भाग गया। वहीं रात अधिक होने और लाइट बंद होने के कारण कार का नंबर भी नोट नहीं कर सके। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दोनों को जनरल अस्पताल सेक्टर-6 पहुंचाया। जहां शुभम को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, रवि को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई है। इस कारण वह बयान नहीं दे सका है। पुलिस ने शुभम की शिकायत पर थाना-5 में अज्ञात के खिलाफ धारा-279, 337 के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें