फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा के मामले में वांछित दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंसा के मामले में वांछित दो और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


- एक पंचकूला में माजरी चौक से, तो दूसरा सेक्टर-5 बस स्टैंड से काबू
- दोनों को पंचकूला कोर्ट ने किया था भगोड़ा घोषित
- हिंसा के लिए लोगों को पंचकूला लेकर आए थे आरोपी
- शिमला भागने की फिराक में था सतीश कुमार और किरपाल मेहता

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हिंसा मामले में वांछित दो अन्य आरोपियों को भी पंचकूला क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों की पहचान सतीश कुमार मेहता निवासी रतिया, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आरोपी किरपाल मेहता निवासी सिरसा का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामार कर आरोपी सतीश कुमार को पंचकूला सेक्टर-5 स्थित बस स्टैंड और आरोपी किरपाल मेहता को माजरी चौक से काबू किया है। दोनों आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। दोनों शिमला भागने की फिराक में थे। पंचकूला हिंसा के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि मनसा देवी थाने में तैनात एसआई मांगेराम के बयान पर सतीश कुमार मेहता पर केस दर्ज हुआ था। जांच में सामने आया था कि सतीश मेहता हिसार स्थित डेरे का वरिष्ठ सेवादार था। वह हिसार से लोगों को गाड़ी में भरकर सेक्टर -23 स्थित आश्रम में लाया था। प्लानिंग की थी कि यदि बाबा रिहा हो गए तो वहां सत्संग करेंगे। यदि बाबा को सजा हुई तो हिंसा करेगा। किरपाल पर आरोप है कि उसने इनोवा गाड़ी में प्रिंटर और जनरेटर लगा रखा था, जिसे बरामद कर लिया गया है। इसके माध्यम से वह भक्तों को संदेश जारी करता था। इस पर हथियार रखने के आरोप हैं। पुलिस ने आरोपी किरपाल और सतीश कुमार मेहता पर आईपीसी की धारा -148, 149, 436, 506 और आर्म्स एक्ट केे तहत केस दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया था, जिसमें एएसआई पवित्र सिंह, कांस्टेबल धनीराम, प्रदीप कुमार, अमित कुमार शामिल थे। उन्होंने बताया कि एसआईटी हिसार ने दोनों की गिरफ्तारी में सराहनीय योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें