फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: अमृतसर में चार पिस्तौल बरामद, पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन से भेजी थी हथियारों की खेप

Thu, 22 Jun 2023 10:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

सीआई के एआईजी सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि हथियारों की यह खेप ड्रोन से भेजी गई है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के थाने में असलहा एक्ट के तहत केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) की टीम ने गुरुवार को पाकिस्तानी तस्करों की ओर से ड्रोन के माध्यम से भेजे गई चार पिस्तौल और मैगजीन बरामद किए। डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि एक सूचना के बाद उन्होंने सीमांत गांव कक्कड़ में सर्च अभियान चलाया। यह हथियार गांव के गुरुद्वारा राम टाहली साहिब की इमारत के पीछे एक पैकेट में छिपा कर रखे गए थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


सीआई के एआईजी सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि हथियारों की यह खेप ड्रोन से भेजी गई है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के थाने में असलहा एक्ट के तहत केस दर्ज किया जा रहा है।

11 पिस्तौल बरामद कर चुकी है पुलिस
सीआई की टीम हथियारों की तस्करी की तीन अलग-अलग वारदातों को असफल कर 11 पिस्तौल बरामद कर चुकी है। इससे पहले 16 जून को सीआई राजिंदर कुमार उर्फ गुड्डी, जगजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह उर्फ मल्ही और जश्नदीप सिंह उर्फ भूरा को चार पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले भी तीन पिस्तौत बरामद किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें