फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के बाद मोहाली में सामने आया कोरोना वायरस का संदिग्ध केस, तीन सौ लोगों पर निगरानी

Thu, 05 Mar 2020 09:57 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली
विज्ञापन
कोरोना वायरस
विज्ञापन
दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर और चंडीगढ़ के बाद मोहाली के सिविल अस्पताल में भी बुधवार को कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मरीज दाखिल किया गया है। इसके ब्लड सैंपल लेकर दिल्ली के एम्स में भेजे गए हैं। सैंपल की रिपोर्ट 48 घंटों में आनी है। जबकि जिले में तीन सौ व्यक्ति डॉक्टरों की निगरानी में रखे गए हैं।
विज्ञापन


यह वह लोग हैं जो कि कोरोना वायरस ग्रसित देशों में गए थे। जिनका इन देशों से वापस आने वाले लोगों के साथ संपर्क रहा है। हालांकि इनमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं हैं। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कही है। सिविल सर्जन ने लोगों से अपील की है कि इस वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लक्षणों के बारे में पहले अच्छी तरह से जान लेना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही डॉक्टरों से सलाह जरूर लें।

कुछ समय पहले ही अमेरिका से लौटा

बता दें कि जिस संदिग्ध मरीज को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वह मरीज जिला मोहाली का रहने वाला है और वह कुछ समय पहले ही अमेरिका से लौटा था। वहां पर उसका कोरोना वायरस से पीड़ित व्यक्ति से संपर्क रहा था। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति में कोरोना वायरस के कुछ लक्षण हैं।

ऐसे में एहतियात के रूप में जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है और उसकी हालत स्थिर है। सिविल सर्जन ने बताया कि इससे पहले पिछले बुधवार को शहर के प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टरों और स्टाफ के साथ मीटिंग की गई थी। इस दौरान सभी को इस वायरस के लक्षणों और बचाव केे बारे में बताया गया।

इसके साथ ही संदिग्धों के ब्लड सैंपल लेने आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। सिविल सर्जन ने कहा कि सिर्फ संदेह के आधार पर ब्लड सैंपल लिए गए हैं। अब तक सारे सैंपल निगेटिव आए हैं। वहीं, सेहत विभाग की टीम मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पिछले महीने से ही तैनात है। यहां बाहर से आने वाले यात्रियों का मेडिकल चेकअप किया जा रहा है।

बता दें कि जिला अस्पताल मोहाली, सब डिवीजन अस्पताल डेराबस्सी और खरड़ में पहले आइसोलेशन वार्ड बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

तीन सौ लोगों को घरों में अलग रहने को कहा

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले के 300 संदिग्ध लोगों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा है। यह सभी कोरोना वायरस की चपेट में आए देशों में गए थे। वहां से आने के बाद उन देशों से वापस आने वाले लोगों के साथ संपर्क रहा है। हालांकि इन लोगों में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं हैं।

लेकिन सावधानी के तौर पर टीम उन पर नजर रख रही है। इन्हें अपने घरों में अलग रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को तेज बुखार, खांसी, जुकाम और सांस लेने में तकलीफ जैसी कोई समस्या है। वह अपनी जांच जरूर करवाएं।

प्राइवेट अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड और फ्लू कार्नर
जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. हरमनदीप कौर ने एक मीटिंग में बताया है कि प्राइवेट अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड और फ्लू कार्नर बनाने के लिए कहा गया है। संदिग्ध मरीजों को ब्लड सैंपल लेने के लिए सरकारी डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को पहले ही ट्रेनिंग दी जा चुकी है। इस मीटिंग में फोर्टिस अस्पताल, आईवी, मैक्स अस्पतालों के डॉक्टर, स्टाफ और डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. दलजीत सिंह माइक्रोबायोलिस्ट दीपिका मौजूद थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें