फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: छतबीड़ चिड़ियाघर में नहीं हो रहा कोरोना नियमों का पालन, बिना मास्क के घूम रहे लोग और स्टाफ 

Fri, 05 Nov 2021 10:51 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब)

सार

जू में टिकट काउंटर, टिकट चेकिंग के लिए एंट्री गेट पर बैठा स्टाफ, फेरी चालक, फेरी काउंटर पर टिकट काटने वाला स्टाफ, डायनासोर पार्क में मौजूद गार्ड्स भी बिना मास्क के दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
छत्तबीड़ जू में बिना मास्क घूमते लोग और जू में पड़ी बोतलें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीरकपुर के छतबीड़ चिड़ियाघर को कोरोना काल में बंद कर दिया गया था लेकिन अब इसे दोबारा खोल दिया गया है। हालांकि यहां आने वाले ज्यादातर लोग अब भी कोरोना नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ज्यादातर लोग बिना मास्क के घूमते हैं और सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का पालन भी नहीं किया जा रहा है। भले ही एंट्री गेट पर हाथों को सैनिटाइज करने के लिए दो-दो मशीनें लगी हुई थीं, लेकिन हाथों को सैनिटाइज करने में कोताही बरती जा रही है। जू में प्लास्टिक की पानी बोतलें भी ले जाने पर पाबंदी है। लेकिन कई लोग पानी की बोतलें अंदर ले जाते हैं और खाली बोतलें वहीं फेंक देते हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंजाब के हाल: सरकारी बसों की दिल्ली एयरपोर्ट में एंट्री नहीं, बादल परिवार की बसों में दोगुना किराया भर रहे यात्री   

छतबीड़ का स्टाफ भी नहीं करता कोरोना का पालन 
जानकारी के मुताबिक लोगों को कोरोना नियम का पालन करने के लिए जरूर बताया जाता है, लेकिन छतबीड़ का स्टाफ ही खुद कोरोना नियमों का पालन नहीं कर रहा होता। टिकट काउंटर, टिकट चेकिंग के लिए एंट्री गेट पर बैठा स्टाफ, फेरी चालक, फेरी काउंटर पर टिकट काटने वाला स्टाफ, डायनासोर पार्क में मौजूद गार्ड्स भी बिना मास्क के दिखाए दिए। यदि प्रशासन की ओर से सख्ती से नियमों का पालन करवाया जाता तो स्टाफ के साथ-साथ लोग भी कोरोना नियमों का पालन करते दिखाई देते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द खोली जाएगी शेर सफारी और कैंटीन 
कोरोना काल के बाद शेर सफारी और कैंटीन को सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया था। चिड़ियाघर प्रबंधन की ओर से शेर सफारी और कैंटीन जल्द खोलने की तैयारी की जा रही है। शेर सफारी खुलती है तो दर्शकों को खुले में शेर देखने का मौका दोबारा से मिलेगा। कैंटीन खुलने से लोगों को खाने पीने की सुविधा अंदर ही मिल जाएगी। क्योंकि बाहर का खाना अंदर लेकर जाने पर पाबंदी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें