फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: प्रशासन ने लोगों को दी बड़ी राहत, गुरुवार मध्यरात्रि से पेट्रोल और डीजल पर सात रुपये कम किया वैट

Fri, 05 Nov 2021 12:01 AM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

केद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के उत्पाद और कराधान विभाग ने आज जारी अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल पर वैट प्रतिशत 22.45 प्रतिशत से घटाकर 15.24 प्रतिशत कर दिया है।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ प्रशासन ने दिवाली के अवसर पर लोगों को बड़ी राहत दी है। चार नवंबर की मध्यरात्रि से पेट्रोल और डीजल पर सात रुपये वैट कम कर दिया है। केद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के उत्पाद और कराधान विभाग ने आज जारी अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल पर वैट प्रतिशत 22.45 प्रतिशत से घटाकर 15.24 प्रतिशत कर दिया है। वहीं, डीजल पर वैट 14.02 प्रतिशत से घटाकर 6.66 प्रतिशत कर दिया है। 

विज्ञापन



उधर, केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) में कमी का एलान करने के बाद कई राज्यों ने इसके दाम घटाने का एलान करना शुरू कर दिया है। बिहार, असम और त्रिपुरा सरकार ने भी वैट में कमी का एलान करके आम आदमी को राहत दी है। वहीं हिमाचल सरकार ने भी कहा है कि वह जल्द ही वैट कम करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी करेगी। 
विज्ञापन


यूपी और गुजरात ने भी घटाए दाम
उत्तर प्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल के दाम 12 रुपये प्रति लीटर घटेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में यह बात कही गई है। वहीं गुजरात में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, राज्य में पेट्रोल और डीजल पर सात रुपये प्रति लीटर घटाने का एलान किया गया है।

उत्तराखंड ने दो रुपये और मणिपुर ने सात रुपये प्रति लीटर घटाए
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेट्रोल पर राज्य सरकार की ओर से लगाए जाने वाले वैट में दो रुपये प्रति लीटर घटाने का एलान किया है। वहीं मणिपुर के मुख्यमंऋी एन बिरेन सिंह ने भी सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल पर लगाए जाने वाले वैट में सात रुपये प्रति लीटर घटाने का एलान किया है।
विज्ञापन


नीतीश ने किया एलान 
केंद्र के बाद बिहार में नीतीश सरकार ने जनता को दिवाली का उपहार दिया है। नीतीश सरकार ने दोनों ईंधनों की कीमतों पर वैट कम कर दिया है। इससे पेट्रोल पर 1.30 रुपये और डीजल पर 1.90 रुपये की राहत मिली है। वहीं, केंद्र ने पेट्रोल  पर पांच रुपये और डीजल पर 10 रुपये उत्पाद शुल्क घटाया है। ऐसे में बिहार की जनता को पेट्रोल 6.30 और डीजल 11.90 रुपये सस्ता मिलेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें