फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के वीडियो पर बवाल: विद्या बालन को सीएम कुर्सी और चन्नी-सिद्धू को लड़ते दिखाया, कांग्रेस ने जताई आपत्ति, कहा-शर्मनाक

Tue, 18 Jan 2022 09:47 PM IST
ajay kumar डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आम आदमी पार्टी ने एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया। इस पर अब विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस ने वीडियो पर कड़ी आपत्ति जताई है। वीडियो के जरिए आप ने कांग्रेस पर निशाना साधा है लेकिन वीडियो में अभिनेत्री विद्या बालन को सीएम कुर्सी के रूप में प्रदर्शित किया गया है। कांग्रेस को इस पर आपत्ति है।  
विज्ञापन
वीडियो से ली गई स्क्रीनशॉट तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को संगरूर से सांसद व आप के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान को सीएम चेहरा घोषित किया है। एलान के बाद आप ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। अब इस पर सियासी बवाल मच गया है। इस वीडियो में अभिनेत्री विद्या बालन को सीएम की कुर्सी के तौर पर पेश किया गया है। यही वजह है कि कांग्रेस ने इस पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। कई अन्य लोगों ने भी कमेंट कर सवाल उठाए। 

विज्ञापन


क्या दिख रहा है वीडियो में...
वीडियो 'दिल दा मामला है' गाने पर बना है। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को दिखाया गया है। दोनों नेताओं को आपस में सीएम कुर्सी की खातिर लड़ते दिखाया गया है। विद्या बालन को सीएम की कुर्सी के तौर पर पेश किया गया है। वीडियो में राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिखाया है। हालांकि बाद में भगवंत मान की भी एंट्री होती है। अभिनेत्री विद्या बालन को सीएम कुर्सी के तौर पर दिखाने को लेकर लोगों ने अपनी आपत्ति जताई है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने इसे शर्मनाक बताया। पंडित जी नाम के ट्विटर हैंडल ने इस मामले में महिला आयोग से संज्ञान लेने की अपील की। 

पंजाब कांग्रेस ने जताई आपत्ति
आप के इस वीडियो पर पंजाब कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। पंजाब कांग्रेस ने ट्वीट किया है कि जहां पुरुषों को नायक के रूप में चित्रित किया गया है। वहीं एक महिला आम आदमी पार्टी के लिए एक 'वस्तु' के रूप दिखाई देती है। कोई आश्चर्य नहीं कि आप के पास दिल्ली में एक भी महिला नेता और मंत्री नहीं है। वे हर रोज खुद को एक्सपोज करते हैं। महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करना बंद करो!
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें