फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का सीएम चेहरा बने मान: पैतृक गांव जश्न में डूबा, लोगों ने पटाखे चलाए, सभी ने भंगड़ा किया, बच्चों ने रैली निकाली

Tue, 18 Jan 2022 08:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)

सार

आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को पंजाब में अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर दिया है। आप 2022 का विधानसभा चुनाव संगरूर से सांसद भगवंत मान के चेहरे पर लड़ेगी। पिछली बार आप ने पंजाब में सीएम चेहरे का एलान नहीं किया था। भगवंत मान के पैतृक गांव में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
सांसद मान के गांव सतौज में खुशी से झूमते बुजुर्ग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी की तरफ से सांसद भगवंत मान को मुख्यमंत्री चेहरे बनाने पर संगरूर में जश्न का माहौल देखने को मिला। इस दौरान पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह खुशी में लड्डू बांटे और भंगड़ा डालकर खुशी जाहिर की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे भी फोड़े।

विज्ञापन


संगरूर से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार नरिंदर कौर भराज ने अपने पार्टी दफ्तर के सामने समर्थकों के साथ लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया और कहा कि पार्टी ने पंजाबियों की आवाज सुनकर भगवंत मान को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया है, क्योंकि भगवंत मान ने अपनी कॉमेडी से लेकर राजनीति तक हमेशा पंजाब के हक में आवाज बुलंद की है और हर मुद्दे को बेबाकी के साथ लोकसभा में उठाया है। पंजाब के लोग राजनीतिक घरानों और नेताओं से तंग आ चुके हैं और वह अब एक आम चेहरे व नए चेहरे को अपना मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।

आम आदमी पार्टी के ट्रेड विंग के प्रांतीय सचिव डॉ. गुनिंदरजीत सिंह मिंकू जवंधा ने भी साथियों के साथ खुशी को जाहिर किया। उन्होंने कहा कि भगवंत मान हर वर्ग के दर्द को समझते हैं और पंजाब की जनता की भी यही आवाज थी कि भगवंत मान को सीएम चेहरा घोषित किया जाए। उन्होंने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और अन्य का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

 
बच्चों ने निकाली रैली
भगवंत मान का पैतृक गांव सतौज जश्न में डूब गया। गांव में दिवाली जैसा माहौल था। लोगों ने पटाखे जलाए और मिठाई बांटी। गांव की धर्मशाला में बच्चों से लेकर बुजुर्ग व महिलाएं जुटीं। विशाल एलईडी पर अरविंद केजरीवाल की ओर से भगवंत मान के नाम की घोषणा होते ही बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से गांव गूंज उठा। 

भगवंत मान ने भावुक होते हुए संबोधन किया तो गांव के लोगों का जोश देखने लायक था। बुजुर्गों व महिलाओं की आंखें छलक उठीं। बच्चे टोलियां बनाकर और हाथों में आम आदमी पार्टी के झंडे थाम गांव में रैली निकाली। गांव के गुरजीत सिंह ने कहा कि भगवंत मान ने पूरे गांव का मान बढ़ाया है। लोग उन्हें सीएम बनाकर रहेंगे। सीएम बनने के बाद भगवंत मान पंजाब को खुशहाल बनाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें