फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: कांग्रेस विधायक ने MLA हॉस्टल के बाहर उतारे कपड़े, पहले सीएम आवास के बाहर करना था प्रदर्शन

Wed, 17 Jan 2024 02:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

विधायक नीरज शर्मा का आरोप है कि एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के करीब 28 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की फाइल को जानबूझकर लटकाया गया है। ये फाइल सीएम कार्यालय में लंबित है। उन्होंने विधानसभा में एक माह में फाइल पास न होने पर कपड़े त्यागने की चेतावनी दी थी। 
विज्ञापन
विधायक नीरज शर्मा को रोकता पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

28 करोड़ के विकास कार्यों की मंजूरी न देने के विरोध में चंडीगढ़ में हरियाणा मुख्यमंत्री आवास पर कपड़े त्यागने जा रहे एनआईटी के कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा को एमएलए फ्लैट के पास रोक लिया गया। इसके बाद नीरज शर्मा ने एमएलए हॉस्टल के बाहर कपड़े उतारे। चंडीगढ़ पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


विधायक शर्मा ने विधानसभा में एक माह में फाइल पास न होने पर कपड़े त्यागने की चेतावनी दी थी। मंगलवार को एक माह की अवधि पूरी हो गई। शर्मा का आरोप है कि जानबूझकर एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के करीब 28 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की फाइल को लटकाया गया है। 

शर्मा का आरोप है कि उनके विकास कार्यों की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय में लंबित पड़ी है। विकास कार्यों की फाइल मंजूर नहीं होने से उनके क्षेत्र के लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। इससे पहले फरीदाबाद नगर निगम में भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर विधायक शर्मा कपड़े त्याग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें