फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में उमड़ी संगत, माथा टेक की अरदास, चला अटूट लंगर

Wed, 17 Jan 2024 01:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाने के लिए संगत में काफी उत्साह है। सेक्टर 20 के गुरुद्वारा कलगीधर खेड़ी में चंडीगढ़ की प्रबंधक कमेटी ने साध संगत के सहयोग से कथा कीर्तन दीवान का आयोजन किया। इसके अलावा सभी गुरुद्वारों में लजीज व्यंजनों का लंगर बरताया गया।
विज्ञापन
प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में नतमस्तक हुए श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर बुधवार को चंडीगढ़ के सभी गुरुद्वारों में संगत का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही गुरुद्वारा साहब में परिवार के साथ लोग माथा टेकने के लिए पहुंचे। गुरुद्वारा में सेवा की और गुरु के अटूट लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। प्रकाश पर्व के लिए गुरुद्वारों को जगमग रोशनी और फूलों से सजाया गया है। दरबार साहिब अमृतसर से रागी जत्थे शहर में पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


सेक्टर 34 के गुरुद्वारा साहिब के प्रधान तेजवंत सिंह गिल ने बताया कि गुरु घर में संगत की भारी भीड़ उमड़ रही है। अटूट लंगर की व्यवस्था की गई है। संगत को लजीज व्यंजन परोसे जा रहे हैं। सेक्टर 19 के गुरुद्वारा साहिब में भी काफी संख्या में संगत पहुंची है। सेक्टर 22 के गुरुद्वारा स्थापना कमेटी के महासचिव गुरजोत सिंह साहनी ने बताया कि सुबह से ही गुरुद्वारा में धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए थे। यह कार्यक्रम शाम तक चलता रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु घरों में दरबार साहिब अमृतसर से आए रागी कीर्तन कर संगत को निहाल कर रहे हैं। चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के चेयरमैन तारा सिंह ने बताया कि शहर के सभी गुरुद्वारों में भव्य आयोजन हो रहा है। गुरुद्वारा साहिब को फूलों से सजाया गया है। संगत में काफी उत्साह है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें