फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐलनाबाद उपचुनाव: किसान आंदोलन के समर्थन में भाजपा छोड़ने वाले पवन बेनीवाल होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

Thu, 07 Oct 2021 05:22 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अब सभी पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। सबसे पहले इनेलो की ओर से अभय सिंह चौटाला के नाम की घोषणा की गई थी। बीजेपी ने भी गुरुवार सुबह गोबिंद कांडा के नाम पर मुहर लगाई जो आज नामांकन कर चुके हैं।
विज्ञापन
Congress Symbol - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से पवन बेनीवाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया गया है। अब सभी प्रमुख पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। पवन बेनीवाल ने तीन कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में कुछ समय पहले भाजपा छोड़ी थी। पवन बेनीवाल ने पिछला चुनाव भाजपा की टिकट पर लड़ा था और अभय चौटाला से बड़े मतों के अंतर से हार गए थे। भाजपा ने पवन बेनीवाल को बीज विकास निगम का चेयरमैन भी बनाया था। 

विज्ञापन


ऐलनाबाद उपचुनाव में इस बार मुख्य मुद्दा तीन कृषि कानून हैं। इनको लेकर ज्यादातर पार्टियां मैदान में उतर रही हैं। सबसे पहले इनेलो की ओर से अभय सिंह चौटाला के नाम की घोषणा की गई थी। बीजेपी ने भी गुरुवार सुबह गोबिंद कांडा के नाम पर मुहर लगाई जो आज नामांकन कर चुके हैं। किसानों ने नामांकन करने जा रहे गोबिंद कांडा का भारी विरोध भी किया। वहीं किसान संगठनों की ओर से विकल पचार ने भी चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। 

यह भी पढ़ें - हरियाणा: अंबाला में भी नेता की गाड़ी से कुचले जाने पर एक घायल, किसानों का आरोप- काफिला भाजपा सांसद का था
विज्ञापन


गुरुवार सुबह भाजपा हाईकमान की ओर से उपचुनाव के उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। ऐलनाबाद उपचुनाव में भाजपा की ओर से गोबिंद कांडा के नाम की घोषणा की गई। गोबिंद कांडा ने सुबह बाबा ताराजी की समाधि पर जाकर पूजा अर्चना की और मां की समाधि पर पूजन किया। 
विज्ञापन

नामांकन दर्ज करने जाने से पहले ही, गांव मंगाला, मल्लेका और ऐलनाबाद क्षेत्र में भारी संख्या में किसान एकत्र हो गए। उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर रोष जताया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। डीसी अनीश यादव और एसपी डॉ. अर्पित जैन ने सुरक्षा की कमान संभाली। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें