जीएमएसएच 16 में ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट के उदघाटन के दौरान मौजूद प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित।
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मेडिकल स्पेशिलिटी अस्पताल सेक्टर 16 में संचालित देश के पहले ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऋषिकेश में गुरुवार को हुए कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से जनता को समर्पित किया। इस दौरान अस्पताल में संचालित प्लांट के पास आयोजित कार्यक्रम में पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित, एडवाइजर धर्मपाल और अन्य गण्यमान्य अतिथि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें - अमृतसर में एतिहासिक लंगूर मेला शुरू: अपने बच्चों को वानर भेष में लेकर पहुंचे अभिभावक
कार्यक्रम में टू वे कनेक्टिविटी की सुविधा थी। जिसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक स्तर पर व्यवस्था पूरी की थी। वहीं दूसरी तरफ इससे पहले प्रशासक ने पीजीआई में संचालित प्लांट का उद्घाटन सुबह 10.15 बजे किया। इस दौरान उन्होंने कोविड काल में पीजीआई द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश के स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की बदौलत कोरोना जैसी महामारी से बचाव संभव हो पाया है। कार्यक्रम में सांसद किरण खेर भी वर्चुअल माध्यम से जुड़ी थीं। सांसद ने जीएमसीएच 32 और सेक्टर 48 के अस्पताल में संचालित प्लांट का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।