फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में डराने लगा डेंगू: सताने लगा मौसम, त्योहार पर खान-पान में बरतें सावधानी

Thu, 04 Nov 2021 04:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में बुधवार को अलग-अलग क्षेत्रों से डेंगू के 29 नए केस मिले। इसमें अकेले मनीमाजरा के 11 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा सेक्टर 26, 27, 28, 29, 49 और 62 के साथ ही किशनगढ़, मलोया में भी मरीज मिले। शहर में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 982 पर पहुंच गई है। नवंबर में डेंगू के 93 मरीज मिले हैं। वहीं अब तक अन्य प्रदेशों के 343 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है।
विज्ञापन
डेंगू - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम में बदलाव के चलते संक्रमण की शिकायत तेजी से बढ़ रही है। गले में दर्द और वायरल बुखार के कारण अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इसके साथ डेंगू और कोरोना का खतरा भी बढ़ने लगा है। शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या एक हजार पहुंच गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि खान-पान के साथ रहन-सहन में सावधानी बरतने की जरूरत है। इस समय पोषकतत्व युक्त आहार लें और सफाई रखें।

विज्ञापन


वर्ल्ड हेल्थ एसोसिएशन के सलाहकार डॉ. आरएस बेदी का कहना है कि बुखार व शरीर दर्द की दवा का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह सीधे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता घटाती है। संक्रमण से बचाव के लिए घर में उचित वेंटिलेशन का ध्यान रखें। दरवाजे व खिड़कियों को खोल कर रखें। आमतौर पर यह माना जाता है कि जहां पर उचित वेंटिलेशन नहीं होता है वहां पर यह संक्रमण तेजी से फैलता है। 

आयुर्वेदाचार्य डॉ. राजीव कपिला ने बताया कि सर्दी के मौसम में अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए काली मिर्च, पिपली, अदरक, लहसुन व दाल चीनी का सेवन करें। मौसमी फल ज्यादा लें। गुनगुना पानी पीएं। हल्दी के दूध का सेवन हफ्ते में कम से कम दो से तीन दिन जरूर करें। शरीर पर तिल या सरसों के तेल की मालिश करें।

बदलते मौसम में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इससे बचाव के मानकों का कड़ाई से पालन करें। खान-पान व रहन-सहन के लिए सजग रहें, ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहे। -डॉ. सुमन सिंह, निदेशक स्वास्थ्य।

त्योहार पर खान-पान में बरतें सावधानी 

विज्ञापन

दिवाली पर खान-पान में भी बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। एक दिन की लापरवाही आगे कई दिनों तक परेशान कर सकती है। जीएमएसएच-16 की आहार विशेषज्ञ मनीषा अरोड़ा का कहना है कि दिवाली के दिन मिठाई, चॉकलेट और पकवान की अधिकता सेहत पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में आपको त्योहार के समय में भी अपने खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। कोल्ड ड्रिंक के बजाय जूस लें। त्योहार में एक साथ भर पेट न खाएं, बल्कि थोड़ी-थोड़ी देर के अंतराल में खाते रहें। दिवाली के त्योहार पर तरोताजा रहने के लिए सुबह खाली पेट नींबू पानी लें, इससे आपके शरीर में विषैले तत्व भी आसानी से निकल जाएंगे। आप खाने में सलाद और फल लें। इससे आपकी डायट भी बैलेंस रहेगी और आपकी सेहत भी नहीं बिगड़ेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें