फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM मान ने दी चुनौती: पंजाब की झांकी में मेरी और केजरीवाल की फोटो दिखा दें जाखड़ तो छोड़ दूंगा राजनीति

Fri, 29 Dec 2023 06:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

सीएम भगवंत मान ने कहा कि भाजपा में नेताओं को स्क्रिप्ट दी जाती है और नेता वही पढ़कर भाषण देते है। चूंकि सुनील जाखड़ भाजपा में आ गए हैं। ऐसे में वह जल्द झूठ बोलना सीख जांएगे।
विज्ञापन
पंजाब सीएम भगवंत मान। - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की झांकी रद्द करने के पीछे की वजह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की फोटो को बताया था। उन्होंने कहा था कि दोनों नेताओं की फोटो झांकी में लगी थी। यही वजह है कि केंद्र ने इसे रद्द किया है। अब सीएम भगवंत मान ने सुनील जाखड़ पर निशाना साधा और बड़ी चुनौती भी दी है। सीएम मान ने कहा कि अगर जाखड़ मेरी और केजरीवाल की फोटो झांकी में लगी दिखा दें तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार गणतंत्र दिवस पर आयोजित हो रही परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंजाब की झांकी में शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखेदव और करतार सिंह सराभा जैसे महान शहीदों को दिखाया गया है। सीएम मान ने कहा कि उनकी क्या औकात है कि शहीदों की झांकी में अपनी फोटो लगा दें। मान ने कहा कि मैं और सीएम केजरीवाल शहीदों के बराबर अपनी तस्वीरें नहीं लगवा सकते हैं। अगर फोटो लगी है तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

शुक्रवार के सीएम मान सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। मान ने कहा कि असल में सुनील जाखड़ नए-नए भाजपा में आए है। अभी उन्हें पूरी तरह से झूठ बोलना नहीं आता। बीते दिनों जब जाखड़ जब झूठ बोल रहे थे तो उनके होंठ कांप रहे थे। मान ने कहा कि भाजपा में नेताओं को स्क्रिप्ट दी जाती है और नेता वही पढ़कर भाषण देते है। चूंकि वह भाजपा में आ गए हैं। ऐसे में वह जल्द झूठ बोलना सीख जांएगे। सीएम मान ने बताया कि सरकार ने बड़ा फैसला किया है कि 20 जनवरी को पंजाब की झांकी पंजाब भवन दिल्ली ले जाकर रख दी जाएगी। रोजाना दिल्ली की सड़कों पर झांकी निकाली जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि मोदी की मनमर्जी नहीं चलने देंगे। देश में क्या ऐसे हालात बन गए है कि शहीदों की झांकी निकालने के लिए क्या मोदी चुनेंगे?

सीएम ने विधायक व पार्टी नेताओं से लिया फीडबैक 

इससे पहले लुधियाना के दौर पर पहुंचे सीएम मान ने बंद कमरे में विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की और विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। सीएम ने अधिकारियों को तय समय में सभी प्रोजेक्ट शुरू पूरा करने का निर्देश दिया है। सभी विधानसभाओं में 1500 स्ट्रीट लाइट लगाने की सीएम ने विधायकों से कहा। उन्होंने राहो रोड के निर्माण का भी एलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें