वर्ष 2024 का पहला दिन लोगों के लिए खुशियों भरा होगा। पहली जनवरी को सूर्योदय सुबह 7 बजकर 24 मिनट पर है। सूर्योदय के समय सिंह राशि, मघा नक्षत्र और धनु लग्न है। इस दौरान आयुष्मान योग मन रहा है। चंद्रमा सिंह राशि में है। सूर्य धनु राशि में है।
चंडीगढ़ सेक्टर 30 के शिव शक्ति मंदिर के पुजारी पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने बताया कि पहली जनवरी को दिन सोमवार, आयुष्मान योग, गजकेसरी योग और लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। इस प्रकार का योग नए साल में आना बहुत ही शुभ है। लक्ष्मी नारायण योग से धन, संपदा के साथ वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है। आदित्य मंगल योग से कॅरिअर में उन्नति होती है।
यह भी पढ़ें: शादी करवाकर फंस गए पंडित जी: विवाह प्रमाणपत्र पर हाईकोर्ट को शक, एसएसपी कपूरथला को आदेश-जांच कीजिए
बल और धन प्रदान करता है गजकेसरी योग
श्री देवालय पूजक परिषद चंडीगढ़ के अध्यक्ष और सेक्टर 18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ. लाल बहादुर दुबे ने बताया कि गजकेसरी योग होने के कारण बल और धन-दौलत प्रदान करनेवाला होता है। व्यक्ति को अपने कार्यों में सफलता मिलती है। आयुष्मान योग में भगवान शिव और गणेश जी की पूजा करने से दीर्घायु होती है। उसे सौभाग्य की प्राप्ति होती है। नव वर्ष का पहला दिन सोमवार है। सोमवार को भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने से उनकी कृपा बनी रहती है। डॉ. लाल बहादुर दुबे ने बताया कि नए साल के दिन भगवान गणेश, भगवान शिव और विष्णु की पूजा करने से सभी प्रकार की मष्कामनाएं पूर्ण होती हैं। परिवार में सुख शांति और समृद्धि होती है।
किसे क्या दें...
राशि क्या दान करें
मेष लाल वस्तु
वृष सफेद वस्तु
मिथुन हरा वस्तु
कर्क सफेद वस्तु
सिंह लाल वस्तु
कन्या हरा वस्तु
तुला सफेद वस्तु
वृश्चिक लाल वस्तु
धनु पीला या बादामी वस्तु
मकर काला या नीला वस्तु
कुंभ काला या नीला वस्तु
मीन पीला या नारंगी