फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाईः चरखी दादरी में जीएसटी चोरी करने वाले भट्ठा संचालकों पर सीएम फ्लाइंग की रेड, 10 ट्रैक्टर पकड़े

Wed, 13 Oct 2021 11:55 AM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी

सार

चरखी दादरी में जीएसटी चोरी करने वाले भट्ठा संचालकों पर सीएम फ्लाइंग ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। रावलधी बाईपास पर नाका लगाकर दस ट्रैक्टर पकड़ लिए गए। फिलहाल जुर्माना राशि तय नहीं की गई है और इसका आकलन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक ट्रैक्टर क्रेशर और नौ ईंटों से भरे थे।
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग की ओर से जब्त ट्रैक्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएसटी चोरी और बिना बिल दिए ईंटें सप्लाई करने वाले भट्ठा संचालकों पर बुधवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने कार्रवाई की। तीन घंटे तक कार्रवाई इस कार्रवाई में 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए। इन्हें आरटीए विभाग ने जब्त कर लिया है। पकड़े गए ट्रैक्टरों में 30 हजार ईंटें भरी गई थीं। सीएम फ्लाइंग ने आयकर और आरटीए विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया। सुबह 11 बजे तक जुर्माना राशि तय नहीं हो पाई थी और अधिकारियों की संयुक्त टीम मौके पर ही मौजूद थी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते से एसआई अनूप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चरखी दादरी जिले के भट्ठा संचालक बिना बिल दिए जीएसटी चोरी कर डिलीवरी देते हैं। सुबह के समय ईंटों से भरे ट्रैक्टर दादरी के रावलधी बाईपास के समीप से गुजरते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एनसीआर मास्टर प्लान-2041: राज्यों के प्रस्तावों के आधार पर बनेगा प्लान, मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई प्लानिंग बोर्ड की बैठक

अभी जुर्माना राशि तय नहीं
एसआई अनूप सिंह ने बताया कि इस आधार पर सुबह सात बजे मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और पुलिस गुप्तचर शाखा की संयुक्त टीम ने वहां बाईपास पर नाका लगा लिया। इसके बाद एक-एक कर 10 ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। एसआई अनूप सिंह ने बताया कि आयकर विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया है और उनकी तरफ से ही जुर्माना राशि तय की जानी है। यह कार्रवाई फिलहाल चल रही है और पूरी होने के बाद ही जुर्माना राशि का पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि एक ट्रैक्टर क्रेशर और नौ ईंटों से भरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें