यूटी पुलिस में तैनात चार इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मी सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए। इस मौके पर एसएसपी नीलांबरी विजय जगदले ने सेवानिवृत्त हुए सभी पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर एसपी सिटी विनीत कुमार, एसपी कम्युनिकेशन रोशन लाल समेत अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।
सेवानिवृत्त होने वाले ओआरपी इंस्पेक्टर रैंक गुरजिंदर सिंह, सुरजन सिंह, कुलबीर सिंह, गुरुदेव सिंह के अलावा ओआरपी सब इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह, ओआरपी रैंक एएसआई देवेंद्र सिंह, मलखान सिंह, सत्यनारायण के साथ ही हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह और महिला कांस्टेबल नरिंदर कौर शामिल रहीं।