सीएचसी में ऑक्सीजन बेड की संख्या भी बढ़ाई जाए। फील्ड में सर्वे कर रही टीमों को अलर्ट रखें व आवश्यकता पड़े तो सर्वे का दूसरा राउंड भी करवाएं। आयुष वेलनेस सेंटर पर सुविधाएं बढ़ाई जाएं ताकि लोग कम से कम बीमार पड़ें। लोग निरोगी रहें, इसके लिए आयुर्वेद, योग आदि पर फोकस करते हुए बजट की व्यवस्था करें।
योजना पर बजट खर्च होगा तो लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत भी होंगे और बीमार कम पड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। इसकी उपयोगिता को देखते हुए केंद्र सरकार अन्य राज्यों में भी लागू करवाने के लिए कार्य कर रही है। आय सत्यापन के कार्य में तेजी लाई जाए।
निर्मोही होकर काम करने का दिया मंत्र
मुख्यमंत्री ने जिला उपायुक्तों से कहा कि अपने-अपने जिलों में संवेदनशील टीमें बनाकर काम करें। कार्य स्थान के प्रति निर्मोही होकर लगाव के साथ काम करने का स्वभाव बनाएं। टीम को अच्छे से साथ लेकर चलेंगे तो काम भी अच्छा होगा। एक व्यक्ति कभी भी बहुत बड़ा काम नहीं कर सकता लेकिन टीम असंभव काम को भी संभव बना देती है।
एक-एक भूमि की जानकारी पोर्टल पर करें अपडेट
मुख्यमंत्री ने कहा मेरी 'फसल-मेरा ब्योरा' योजना को पूर्ण तब माना जाएगा जब एक-एक इंच भूमि की जानकारी पोर्टल पर अपडेट होगी कि किस एकड़ व क्षेत्र में कौन सी फसल की बिजाई की हुई है। खेत की उर्वराशक्ति बढ़ाने के लिए यदि कोई किसान खेत खाली रखता है तो उसे भी प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की सरकार की योजना है। इस योजना को विस्तृत करने की दिशा में काम चल रहा है।
निजी अस्पतालों का रेंडम ऑडिट
मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के बाद कहा कि कुछ निजी अस्पतालों के इलाज के लिए अधिक राशि लेने की शिकायतें मिली हैं। निजी अस्पतालों का रेंडम ऑडिट किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर कमेटियां बनाई हैं।