करीब 4 साल पहले रैली के दौरान दंगा फैलाने, तोड़फोड़ करने के मामले में हरियाणा जनहित कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई और पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक समेत 24 कार्यकर्ताओं पर आरोप तय हो गए हैं।
डॉ सुखदा प्रीतम की अदालत ने सेक्टर 25 में रैली केदौरान दंगा करने, पुलिस जवानों केसाथ मारपीट करने, डयूटी में बांधा पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप बुधवार को तय कर दिए।
आरोप तय के समय कुलदीप बिश्नोई समेत सभी कार्यकता अदालत में पेश हुए। आरोप तय होने वालों मे हरियाणा के अलग-अलग जिलों में रहने वाले हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई, पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, कमल कुमार, राजिंद्र यादव, कर्णदीप, भवानी शर्मा, कुलदीप सिंह, हनुमान, धनपत, भगवान शर्मा, बलवंत सिंह, रामपाल, विनोद कुमार, सुनील कुमार, हनुमान, राजिंद्र, रामदिया, गुरदेव, भरथू, दिनेश गौड़, रणसिंह मान शामिल है।
मामले में आरोपी बलकार सिंह 12 अप्रैल 2013 को अदालत ने भगौड़ा घोषित कर दिया था जबकि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की मौत हो चुकी है। गवाही के लिए अदालत ने मामले की अगली सुनवाई सात अक्तूबर को तय की है।