फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर सजाने के लिए चंडीकृत में आपके लिए बहुत कुछ

Mon, 17 Feb 2014 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आप अपने घर को सजाना चाहते हैं तो आपके लिए मौका अच्छा है। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में चंडीकृत मेले का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


यहां ऐसे डेकोरेटिव पीस हैं जो आपके ड्राइंग रूम में चार चांद लगा देंगे। यहां क्लासिकल घड़ियां हैं और महंगी पेंटिंग्स भी। त्रिपाल इंटरनेशनल के विवेक शुक्ला ने कहा कि इन खास घड़ियों की डिमांड काफी ज्यादा है।

इसकी वजह है घड़ियों का एंटीक होना। यह कस्टमाइज घड़ियां ग्राहकों की मांग पर बनती हैं। यह घड़ियां 1200 रुपये से शुरू होती हैं और इनकी अधिकतम कीमत पैंतीस सौ रुपये तक होती है।
विज्ञापन


प्राइज वर्ल्ड यहां पर लेकर आए हैं डेकोरेटिव पीस। यह वुडन पीस ऐसे हैं कि उनको धोया भी जा सकता है। प्राइज वर्ल्ड के राजेश धवन ने कहा कि इन डेकोरेटिव पीस को लोग अपने कमरों में ज्यादा से ज्यादा सजाना चाहते हैं।
विज्ञापन


यहां पर लोगों की डिमांड पर भी पीस तैयार किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि यह पीस दो सौ रुपये से शुरू होते हैं। पुष्प हैंडीक्राफ्ट की पुष्पा बजाज की मोनोपोली आर्ट जबरदस्त हैं।

उनके यह लाइटनिंग आइटम सभी लोग पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके इन आइटम की डिमांड विदेशों में भी हैं। इसमें भगवान की मूर्तियां और रमणीक स्थल हैं।

कुल्लू के शाल और आर्टिफीशियल ज्वेलरी
सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में आयोजित मेले में कुल्लू के शाल और आर्टिफीशियल ज्वेलरी भी हैं। महिलाएं इनको ज्यादा पसंद कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें