फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहत, आज से फिर दौड़ेगी चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस

Tue, 15 Mar 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
train - फोटो : file photo
विज्ञापन
चंडीगढ़ से जयपुर जाने वाले यात्रियों को सफर एक बार फिर आसान हो जाएगा। 15 मार्च से चंडीगढ़- जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को निर्धारित समय से चलाया जा रहा है। वहीं  चंडीगढ़ - अजमेर गरीबरथ एक्सप्रेस 16 मार्च से चलाई जाएगी। इससे पहले ये दोनों ट्रेनें  जाट आंदोलन के कारण ट्रैक के खराब होने के कारण 14 मार्च तक कैंसल किया गया था।
विज्ञापन


चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी होते हुए जयपुर जाती है। जाट आंदोलन का असर इन क्षेत्रों में सबसे अधिक रहा है। इसलिए रेलवे प्रशासन नुकसान के डर से इन रूटों पर चलने वाली सभी ट्रेनों को कैंसल कर दिया था।

वहीं अजमेर गरीबरथ एक्सप्रेस कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, रोहतक, रेवाड़ी होकर जाती है। वहीं कालका - भिवानी पैसेंजर ट्रेन का संचालन भी 15 मार्च से बहाल कर दिया जाएगा। डीआरएम दिनेश कुमार ने बताया सभी ट्रैक का मेंटीनेंस कर लिया गया है। इसके बाद ट्रेनों का संचालन निर्धारित समय से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें