फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर 44.2 डिग्री पहुंचा तापमान, आज भी भीषण गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। वीरवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अभी आने वाले पांच दिन तक धूप और झुलसाएगी।
विज्ञापन

वीरवार को पूरे दिन गर्म हवाएं चलने से लोग बेहाल रहे। गर्मी के कारण लोग पांच बजे तक घर से बाहर निकलने से बचते रहे। शाम के समय भी गर्म हवाओं के थपेड़े झेलने को लोग मजबूर हुए। मौसम विभाग के अनुसार, अभी जून के आखिरी हफ्ते तक गर्मी सताएगी। वीरवार को मोहाली में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस और पंचकूला में 42.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। अगले पांच दिनों तक तापमान में स्थिरता बनी रहेगी। इस दौरान घर से निकलना मुश्किल होगा। लू भी चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें