फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: पुलिस के साथ झड़प में शामिल प्रदर्शनकारियों की फोटो जारी, सूचना देने वाले को 10 हजार का इनाम

Sat, 11 Feb 2023 11:48 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सेक्टर 36 थाना पुलिस ने घटना को लेकर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में 10 हमलावरों की तस्वीरें जारी की हैं। इनमें से 3 के नाम नाम हरदीप सिंह बराड़, हरमनदीप सिंह तूफान और लुधियाना का सतवंत सिंह संधू है।
विज्ञापन
पुलिस की तरफ से जारी फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर 8 फरवरी को बंदी सिखों की रिहाई के लिए पुलिस के साथ हुई झड़प के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के फोटो जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही इन लोगों के बारे में जानकारी देने वालों को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा कर दी है। नाम बताने वाले की जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के बारे में जानकारी देने के लिए ईमेल firno.63@gmail.com या वॉट्सऐप नंबर 98759-84001 जारी किया है।
विज्ञापन


सेक्टर 36 थाना पुलिस ने घटना को लेकर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में 10 हमलावरों की तस्वीरें जारी की हैं। इनमें से 3 के नाम नाम हरदीप सिंह बराड़, हरमनदीप सिंह तूफान और लुधियाना का सतवंत सिंह संधू है। ज्ञात हो कि इस प्रकरण में काफी पुलिसकर्मी चोटिल हो गए थे। वहीं पुलिस के कई हथियार भी छीन ले गए थे। इसके बाद मोहाली और चंडीगढ़ दोनों तरफ की पुलिस सक्रिय होकर जांच में जुट हो गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें