फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: सुखना लेक तक दौड़े 100 कंपनियों के आईटी विशेषज्ञ, बेहतर स्वास्थ्य के लिए लगाई दौड़

Sat, 11 Feb 2023 11:33 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आयोजक और संगठन के मीडिया सचिव पवन कोशिश, तेजिंदर सिंह, नितिन गोयल, गुरजीत कंबोज, गंभीर सिंह, पुनीत कौशल, ने बताया कि आईटी कंपनी में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने स्वास्थ्य के लिये समय निकालना बड़ा मुश्किल होता है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में दौड़े आईटी विशेषज्ञ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने बेहतर स्वास्थ्य के लिए शनिवार को चंडीगढ़ क्लब से सुखना लेक तक सुबह आईटी विशेषज्ञों ने दौड़ लगाई। आयोजन में लगभग 100 कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इसमें लगभग एक हजार अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया। आईटी कंपनी एसोसिएशन की मदद से आयोजित आईटीसीए टेक रन-2023 में लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए गायक हरभजन मान भी पहुंचे। उन्होंने अपने गानों से लोगों को उत्साहित किया। महिला और पुरुष दोनों वर्गों में पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाले प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया। अमर उजाला इस आयोजन में मीडिया पार्टनर था।

विज्ञापन


आयोजक और संगठन के मीडिया सचिव पवन कोशिश, तेजिंदर सिंह, नितिन गोयल, गुरजीत कंबोज, गंभीर सिंह, पुनीत कौशल, ने बताया कि आईटी कंपनी में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने स्वास्थ्य के लिये समय निकालना बड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में एसोसिएशन ने विचार किया कि हमारे लोगों के लिए एक ऐसा आयोजन किया जाए जिसमें उनके स्वास्थ्य के साथ थोड़ा मनोरंजन भी हो। इसे ध्यान में रखकर पहली बार इस तरह का विशेष आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में शिवांता ग्रुप, केकेआर आईटी रेंटा सॉल्यूशन, सुभाष मंगत एंड ग्रुप भी सहयोग किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें