फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ में कोरोना के केस बढ़े, मास्क पहनने की सलाह, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Mon, 27 Mar 2023 08:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ व हेल्थकेयर वर्कर्स समेत अटेंडेंट्स के साथ आम लोगों को भी भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने की सलाह दी है ताकि कोरोना के संक्रमण से बचा जा सके।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए सोमवार को एडवाइजरी जारी कर दी है। इसमें लोगों को संक्रमण से बचाव के मानकों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है। देश के कई हिस्सों में कोरोना संक्रमण दर में वृद्धि के साथ शहर में भी पिछले एक हफ्ते से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ व हेल्थकेयर वर्कर्स समेत अटेंडेंट्स के साथ आम लोगों को भी भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने की सलाह दी है ताकि कोरोना के संक्रमण से बचा जा सके।

विज्ञापन


बचाव के लिए इसका रखें ध्यान

  • सार्वजनिक स्थानों पर हमेशा मास्क पहनें।
  • छींकते और खांसते समय नाक और मुंह को रुमाल/टिश्यू से ढकें।
  • इस्तेमाल के तुरंत बाद टिश्यू को बंद डिब्बे में फेंक दें।
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
  • सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी (न्यूनतम एक मीटर) अवश्य बनाए रखें।
  • बार-बार हाथ धोने का अभ्यास करें। साबुन और पानी से हाथ धोएं या अल्कोहल आधारित हैंड रब का इस्तेमाल करें।
  • अस्वस्थता (बुखार, सांस लेने में कठिनाई और खांसी) होने पर डॉक्टर को दिखाएं।
  • कोविड वैक्सीन की बूस्टर खुराक लें और अपने बच्चों को भी टीका लगवाएं।
  • अपने हाथों से अपनी आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।
  • सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें।
  • कोरोना के लक्षण दिखने पर कोविड की जांच करवाएं।


पांच नए पॉजिटिव मिले
चंडीगढ़ में सोमवार को पांच नए कोरोना मरीज मिले। संक्रमण दर 2.04 प्रतिशत पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में स्वास्थ्य विभाग ने 245 मरीजों की जांच की। वहीं शनिवार और रविवार को 300 से अधिक जांचें हुई थीं। सक्रिय मरीजों की संख्या 33 हो गई है। संक्रमित मिले मरीजों में तीन महिला और दो पुरुष शामिल हैं। पिछले सात दिनों की क्वारंटीन अवधि पूरी कर चुके चार मरीजों की छुट्टी दे दी गई। अस्पतालों में चार मरीज ऑक्सीजन बेड पर भर्ती हैं।

विज्ञापन


उधर, सोमवार को 12 से 14 साल आयु वर्ग में किसी भी बच्चे ने टीका नहीं लगवाया। इस आयु वर्ग में अभी तक सिर्फ 55.33 प्रतिशत बच्चों ने ही कोरोना की दूसरी डोज लगवाई है। वहीं 81 प्रतिशत बच्चों ने पहली डोज लगवाई है। टीकाकरण का यह प्रतिशत अन्य आयु वर्ग की तुलना में काफी कम है। शहर में इन लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में अभिभावकों को जागरूक होकर बच्चों का जल्द टीकाकरण करवाकर संक्रमण से सुरक्षित करना चाहिए।

अस्पतालों में ये है बेड की स्थिति
कोरोना महामारी की तैयारियों के मद्देनजर अस्पतालों में अभी पर्याप्त ऑक्सीजन बेड खाली हैं। पीजीआई में वर्तमान में कुल 380 बेड हैं, जिसमें 376 खाली हैं। जीएमसीएच-32 में कुल 165 बेड हैं, जिसमें एक भी मरीज भर्ती नहीं है। जीएमसीएच-48 में 84 बेड हैं और एक भी मरीज भर्ती नहीं है। वहीं जीएमसीएच 16 में 230 और सिविल अस्पताल-45 में 27 बेड हैं। इन दोनों अस्पतालों में एक भी मरीज भर्ती नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें