फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोरोना: 749 नए मरीज मिले, दो की जान गई, राहत-413 स्वस्थ भी हुए 

Mon, 26 Apr 2021 02:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नए मरीजों को मिलाकर शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या पांच हजार से पार पहुंच गई है। अब तक शहर में कोरोना से 435 की मौत हो चुकी है। 
 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कोरोना की जांच करवाती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में रविवार को कोरोना के 749 नए संक्रमित मिले, जबकि दो की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में 3800 कोरोना संदिग्धों की जांच की गई, जिनमें 85 की रिपोर्ट आना बाकी है। नए मरीजों को मिलाकर शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या पांच हजार से पार पहुंच गई है। अब तक शहर में कोरोना से 435 की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


राहत की बात यह है कि रविवार को 413 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा 42 मरीज मनीमाजरा में आए हैं। उसके बाद सेक्टर-32 में 29, सेक्टर-20 में 26, सेक्टर-45 में 33, सेक्टर-41 में 24 और सेक्टर-48 में 22 मरीज मिले हैं।


रविवार को जिन दो लोगों की कोरोना से मौत हुई, उनमें से एक सेक्टर-32 निवासी 31 साल का युवक है, जो एक्यूट रेस्पायरी सिस्टम नामक बीमारी से पीड़ित था। युवक की मौत मोहाली के एक निजी अस्पताल में हुई है। दूसरा मरीज 51 वर्षीय पुरुष है, जो दड़वा में रहता था। इस मरीज की मौत मेडिकल कॉलेज सेक्टर-32 में हुई है। यह व्यक्ति भी कोरोना के साथ कार्डियो पल्मोनेरी अरेस्ट से पीड़ित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना से पांच की मौत, 893 संक्रमित

मोहाली में रविवार को कोरोना से पांच और लोगों की मौत हो गई, जबकि 893 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा 932 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। जिले में कुल मरीजों की संख्या अब 41862 पर पहुंच गई है। इस समय जिले में 7998 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं और 545 लोगों की मौत हो चुकी है। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है। 

पंचकूला में कोरोना से तीन की मौत, 666 नए संक्रमित मिले
पंचकूला में कोरोना संक्रमण से दम तोड़ने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को जहां तीन महिलाओं की मौत हो गई वहीं, 666 नए संक्रमित सामने आए हैं। संक्रमितों में 368 मामले पंचकूला के हैं, जबकि 298 मामले अन्य जिलों और प्रदेशों के हैं। अब तक जिले में कोरोना से 183 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा रिकवरी रेट भी 84.30 फीसदी आ चुका है। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 2625 पहुंच चुकी है।   
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें