फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीज होल्ड संपत्तियों के लिए नहीं मिल रहे खरीददार, सीएचबी ने २० फीसदी दाम घटाये

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) को लीज होल्ड संपत्तियों के लिए खरीदार नहीं मिल रहे हैं। सीएचबी ने बुधवार को लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियों की 20 फीसदी और लीज होल्ड आवासीय संपत्तियों की कीमत को 10 फीसदी कम कर दिया है। यह फैसला सीएचबी की बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

सीएचबी ने इस वर्ष चार बार अपनी व्यावसायिक व आवासीय संपत्तियों की बिक्री के लिए टेंडर लगाया, लेकिन इसमें लोगों ने बेहद कम रुचि दिखाई। बीते महीने बोर्ड ने शहर के विभिन्न हिस्सों में 151 व्यावसायिक संपत्तियों (लीज होल्ड) को बेचने के लिए टेंडर जारी किया था, लेकिन इनमें से सिर्फ तीन दुकानें ही बिकीं। तीनों मनीमाजरा की दुकानें हैं, जिनका आरक्षित मूल्य 51.39 लाख रुपये था और ये दुकानें 52 से साढ़े 52 लाख रुपये के बीच बिकी हैं। इस स्थिति को देखने केबाद ही बोर्ड ने संपत्तियों की कीमत कम की है।
सीएचबी के चेयरमैन व प्रशासक केसलाहकार धर्मपाल ने कहा कि सेक्टर-61 (कजहेड़ी) में पिछले 20 साल से पूरी मार्केट खाली है। एक भी दुकान नहीं बिकी है। ऐसे में अब किसी विशेषज्ञ से सलाह लेकर अन्य किसी परियोजना पर कार्य करना चाहिए। सलाहकार ने सुझाव दिया कि इस एरिया को फिर से विकसित करने, एक प्लॉट बनाने या फिर ऑफिस कांप्लेक्स बनाने पर भी विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन

आईटी पार्क में 728 फ्लैट बनाने केलिए 643 करोड़ मंजूर
आईटी पार्क में जनरल आवासीय योजना के लिए 643 करोड़ मंजूर किए गए हैं। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में इस अनुमानित लागत पर मुहर लगा दी गई। इस राशि से दो, तीन और चार बेडरूम के 728 फ्लैट्स बनाए जाएंगे। मंजूरी मिलने के बाद अब बोर्ड जल्द इस योजना पर काम शुरू कर देगा। साइट के पर्यावरण मंजूरी के लिए सीएचबी ने आवेदन कर दिया है। इसके साथ ही फ्लैट्स के डिजाइन को भी मंजूरी दिलाने के लिए प्लान अप्रूवल कमेटी अपर (पीएसी) को भेजा गया है। बोर्ड ने योजना के लिए शुरुआती रेट लिस्ट भी तैयार कर ली हुई है, जिसके तहत चार-बेडरूम फ्लैट्स की कीमत 2.75 करोड़ रुपये के करीब होगी। इसी तरह तीन-बेडरूम फ्लैट करीब 1.90 करोड़ रुपये में पड़ेगा। ड्राइंग्स का काम पूरा होने के बाद ही फाइनल कीमत जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें