फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: अब शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट, मन की बात में पीएम मोदी का एलान

Sun, 25 Sep 2022 11:21 AM IST
निवेदिता वर्मा एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ हवाई अड्डे के नाम को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच लंबे समय से विवाद बना हुआ था, क्योंकि इसके निर्माण में केंद्र सरकार के अलावा पंजाब और हरियाणा की भी हिस्सेदारी है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में इसका एलान किया। पीएम ने कहा कि भगत सिंह जी की जयंती के ठीक पहले उन्होंने श्रद्धांजलि स्वरूप एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह तय किया गया है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम अब शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा। इसकी लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। 

विज्ञापन


मैं चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और देश के सभी लोगों को इस निर्णय की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। शहीद भगत सिंह की जयंती 28 सितंबर को मनाई जाएगी। यह फैसला पिछले महीने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के बीच इस मुद्दे पर हुई बैठक के बाद आया है। 

बैठक में दोनों शहीद भगत सिंह के नाम पर सहमत थे। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। कैप्टन ने कहा कि यह उनकी सरकार थी, जिसने 2017 से केंद्र के साथ इस मामले को उठाया था। हरियाणा के डिप्टी सीएम चौटाला ने मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा, यह खुशी की बात है कि चौधरी देवीलाल (25 सितंबर) की जयंती पर यह घोषणा की गई।
विज्ञापन



 



यह भी पढ़ें : रार पर विराम: गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने दी पंजाब विधानसभा सत्र को मंजूरी, 27 सितंबर को होगा सेशन

पहले था विवाद
इससे पहले चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का नाम बदलने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। पंजाब सरकार ने 2017 में मांग की थी कि हवाई अड्डे का नाम शहीद-ए-आजम सरदार शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मोहाली रखा जाना चाहिए। हरियाणा सरकार को भगत सिंह के नाम के इस्तेमाल पर कोई आपत्ति नहीं थी लेकिन उसने मोहाली के इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई थी। 

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड पंजाब और हरियाणा की सरकारों के सहयोग से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत निगमित एक संयुक्त उद्यम कंपनी है। हवाईअड्डा का रनवे चंडीगढ़ में स्थित है, जबकि अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल मोहाली के झिउरहेड़ी गांव में पड़ता है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल और रनवे ऑपरेशन आईएएफ के पास है।

पंजाब सरकार ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय को एक पत्र भी भेजा था, जिसमें कहा गया था कि भगत सिंह की जयंती 28 सितंबर को है और इससे पहले हवाई अड्डे का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर रखा जा सकता है। मुझे खुशी है कि हमारे प्रयास रंग लाए और प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब।

विज्ञापन

हरियाणा सीएम ने जताया पीएम मोदी का आभार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने की घोषणा करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने की बात कही है। 

देशभर में मनाए जा रहे आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री की यह घोषणा शहीद-ए-आजम भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस भी है और उनके जन्मदिवस से पहले उनके नाम पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम रखा जाना गर्व की बात है। युवा पीढ़ी को भी शहीद भगत सिंह के बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें