पीजीआई के इंफोसिस सराय में 100 बेड का कोविड केयर केयर बना रहे श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसायटी के एचएस सब्बरवाल ने बताया कि अभी वहां पर सेंटर के शुरू होने में समय लगेगा, क्योंकि उन्हें ऑक्सीजन की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल वह बाल भवन में भर्ती मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं। इंफोसिस सराय में सेंटर शुरू करने के लिए अभी व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। सभी सेंटर के शुरू हो जाने के बाद प्रशासन को 618 बेड अतिरिक्त मिल जाएंगे, लेकिन अभी इसमें देर लगेगी।
ऑक्सीजन की किल्लत झेल रहे हैं मिनी कोविड केयर सेंटर के संचालक
शहर में जितने भी मिनी कोविड केयर सेंटर बनाए जा रहे हैं, वे सभी ऑक्सीजन की किल्लत का सामना कर रहे हैं। जीजीएमएसएसएस-8बी में 50 बेड का सेंटर बना रहे अमर विवेक अग्रवाल एवं उनकी संस्था ने बेड व अन्य चीजों की व्यवस्था कर ली है। हालांकि ऑक्सीजन की वजह से उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वह पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ से 20 सिलिंडर की व्यवस्था कर चंडीगढ़ ला रहे थे, लेकिन मोहाली में ट्रक को पकड़ लिया गया और सभी सिलिंडरों को सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को सभी कागज दिखाने के बाद भी सिलिंडर उन्हें नहीं सौंपे गए। इस वजह से ऑक्सीजन की व्यवस्था करने में समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि सोमवार को कुछ सिलिंडर उनके पास पहुंच जाएंगे, जिसके बाद वह हफ्ते के अंदर सेंटर को शुरू कर देंगे।
सेक्टर-43 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सेंटर बना रहे यूनाइटेड सिख के अमरदीप सिंह ने बताया कि वह खुद दिल्ली से ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मंगा रहे हैं, ताकि ऑक्सीजन की सप्लाई में समस्या न आए। एचएस सब्बरवाल ने भी कहा है कि वह खुद ही ऑक्सीजन की व्यवस्था कर रहे हैं, ताकि प्रशासन पर निर्भर न रहना पड़े।
स्थान बेड वर्तमान स्थिति
जीजीएमएसएसएस-8 50 बेड सप्ताह के आखिर तक होगा शुरू
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-43 50 बेड सोमवार से बनना होगा शुरू
बाल भवन-23 50 बेड मरीजों का इलाज जारी, कई बेड खाली
इंदिरा हॉलीडे होम-24बी 50 बेड सेंटर शुरू, ज्यादातर बेड खाली
अरबिंदो स्कूल-27 25 बेड संस्था अभी शुरू करेगी काम
सेक्टर-38बी (डीआरडीओ अस्पताल) 20 बेड अस्पताल बनाने का काम जारी
पीजीआई इंफोसिस सराय 100 बेड ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं, शुरू होने में लगेगा समय
धनवंतरी अस्पताल-46 78 बेड सेंटर चालू, आधे से ज्यादा बेड फुल
सूद धर्मसाला-22 95 बेड सेंटर चालू, आधे से ज्यादा बेड फुल
इंटरनेशनल हॉस्टल, पीयू 100 बेड सोमवार से शुरू