फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: मार्च महीने में होगी सीईटी परीक्षा, अभी तक साढ़े सात लाख अभ्यार्थियों ने किया आवेदन

Tue, 02 Nov 2021 03:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में कॉमन इलेजिबिलिटी स्टेट अगले साल मार्च महीने में होने की उम्मीद है। परीक्षा उत्तीर्ण करने पर तीन साल तक मान्य होगी। अब तक 7.50 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कॉमन इलेजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) परीक्षा मार्च 2022 में होने की संभावना है। यह परीक्षा हर साल आयोजित की जाएगी और पास करने पर तीन साल तक मान्यता रहेगी। परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्ट एजेंसी से करार हो चुका है। अब वह इसके लिए तैयारियां कर रही है।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि अभी तक सीईटी के लिए कुल 7.50 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। जब परीक्षा होगी तो उससे कुछ दिन पहले भी पोर्टल को खोला जाएगा, ताकि कोई युवा आवेदन किए बगैर न रहे। उन्होंने कहा कि ग्रुप डी और सी के लिए पहले ही साक्षात्कार खत्म किए जा चुके हैं। यह परीक्षा पास करने वाले युवाओं को मैरिट के आधार पर नौकरी मिलेगी। पिछले कई माह से हरियाणा के लाखों युवाओं को इस परीक्षा का इंतजार है। लगातार सीईटी के पंजीकरण के लिए तिथियां बढ़ाई जा रही हैं।

विदेशों में पढ़ रहे विद्यार्थियों से रूबरू हुए मनोहर लाल
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ‘बर्कले इंडिया स्पीकर सीरीज इवेंट’ कार्यक्रम के तहत विदेश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे राज्य के छात्रों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसके पास एक समर्पित ‘विदेश सहयोग विभाग’ है, जो विश्व स्तर पर उन अवसरों की तलाश कर रहा है, जो प्रदेश के विकास को गति दे सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कई अच्छे विश्वविद्यालय हरियाणा में अपने कैंपस का विस्तार कर रहे हैं और कई विदेशी विश्वविद्यालयों ने भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत सरकारी विश्वविद्यालयों के साथ अन्य सेमेस्टर एक्सचेंज कार्यक्रम शुरू किए हैं। उन्होंने बताया कि इससे हरियाणा के छात्रों के वैश्विक प्रदर्शन में वृद्धि हुई है और सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा मिला है। संवाद आदान-प्रदान कार्यक्रम के दौरान कई छात्रों ने हरियाणा को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने के बारे वर्तमान सरकार के योगदान पर सवाल पूछे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें