फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: IAS संजय पोपली की बढ़ीं मुश्किलें, आर्म्स एक्ट में चंडीगढ़ में केस दर्ज, घर से विजिलेंस को डायरी मिली

Wed, 22 Jun 2022 03:08 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

आईएएस संजय पोपली के फंसते ही ठेकेदार भी सामने आने लगे हैं। दो ठेकेदारों ने सीएम हेल्पलाइन पर अब शिकायत दी है। ठेकेदारों ने टेंडरों पर कमीशन लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी संजय पोपली - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी संजय पोपली की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। विजिलेंस इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह की शिकायत पर चंडीगढ़ के सेक्टर- 11 थाना में पुलिस ने पोपली के खिलाफ केस दर्ज किया है। पंजाब विजिलेंस को सेक्टर- 11 स्थित संजय पोपली के घर से 7.65 एमएम के 41 कारतूस, .32 बोर के दो कारतूस और .22 बोर के 30 कारतूस मिले हैं। 

विज्ञापन


11 ठेकेदारों की सूची मिली
आईएएस संजय पोपली के फंसते ही ठेकेदार भी सामने आने लगे हैं। दो ठेकेदारों ने सीएम हेल्पलाइन पर अब शिकायत दी है। ठेकेदारों ने टेंडरों पर कमीशन लेने का आरोप लगाया है। उधर, विजिलेंस को संजय पोपली के घर से 11 ठेकेदारों की सूची मिली है। इसमें ठेकेदारों को मिले टेंडरों की राशि का भी ब्योरा लिखा है। विजिलेंस को शक है कि कमीशन के लिए टेंडर का हिसाब रखा गया है। विजिलेंस ने ठेकेदारों की शिकायतों को भी रिकॉर्ड पर ले लिया है। अब इस मामले में संजय पोपली से पूछताछ होगी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें