फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar Municipal Election Results: झज्जर को मिली नई सरकार, भाजपा के जिले सिंह सैनी के सिर सजा ताज

Wed, 22 Jun 2022 02:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

पहले राउंड से ही जिले सिंह सैनी काफी अंतर से आगे चलते रहे और तीनों राउंड में उनकी लीड नहीं टूटी। करीब दो घंटे चली मतगणना में पहले ही राउंड की गणना से ही साफ हो गया था कि भाजपा को ही भारी बहुमत से जीत मिलेगी।
विज्ञापन
जिले सिंह सैनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर को बुधवार को नई सरकार मिल गई है। मतदाताओं ने जो फैसला 19 जून को लिखा था वह राजकीय नेहरू महाविद्यालय में सुना दिया गया। भाजपा प्रत्याशी जिले सिंह सैनी के सिर नगर परिषद के अध्यक्ष का ताज सजा है। सैनी ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राव नाहर सिंह को 6124 मतों से पराजित किया है। भाजपा को 10711 व कांग्रेस समर्थित राव नाहर सिंह को 4587 मत मिले हैं। जबकि तीसरे नंबर पर रहे भूदेव गुलिया को 3676 मतों से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन


मतगणना से पहले कयास लाए जा रहे थे कि जिले सिंह सैनी, राव नाहर सिंह व भूदेव गुलिया के बीच कड़ा मुकाबला होगा लेकिन मतदाताओं ने तो अपना फैसला कुछ और ही लिखा था। भाजपा प्रत्याशी जिले सिंह सैनी के पक्ष ने दोनों प्रत्याशियों को पछाड़ दिया। पहले राउंड से ही जिले सिंह सैनी काफी अंतर से आगे चलते रहे और तीनों राउंड में उनकी लीड नहीं टूटी। करीब दो घंटे चली मतगणना में पहले ही राउंड की गणना से ही साफ हो गया था कि भाजपा को ही भारी बहुमत से जीत मिलेगी। तीनों राउंड में उनकी बढ़त बरकरार रही। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें