फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Suresh: कंपनी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज, मृतक का भाई बोला- बिना सेफ्टी के उतारा गया था

Tue, 15 Aug 2023 07:03 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

डॉक्टरों और पुलिस के बयान के मुताबिक, 44 घंटे तक नीचे मिट्टी में दबे रहने के कारण शव सड़ने लगा था। सुरेश का शव शाम साढ़े 4 बजे सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया गया था। लेकिन पुलिस रिपोर्ट में देरी के कारण रात को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया।
विज्ञापन
मृतक सुरेश का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में 44 घंटे तक चले नाकाम सुरेश रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस रिपोर्ट न पहुंचने से सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। जिसकी बाद देर रात थाना करतारपुर पुलिस ने राजस्थान की बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा 304  के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

डॉक्टरों और पुलिस के बयान के मुताबिक, 44 घंटे तक नीचे मिट्टी में दबे रहने के कारण शव सड़ने लगा था। सुरेश का शव शाम साढ़े 4 बजे सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया गया था। लेकिन पुलिस रिपोर्ट में देरी के कारण रात को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। थाना करतारपुर के एसएचओ रमनदीप सिंह ने एफआईआर की पुष्टि करते हुए बताया कि धारा 304 के तहत एफआईआर नंबर 102 दर्ज की है और सुबह ही पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मामले में कंपनी के डायरेक्टर और साइट इंजीनियर को नामजद किया गया है। सुरेश की मौत के बाद कंपनी ने काम को कुछ समय के लिए बंद कर दिया है। जिस बोरवेल में सुरेश गिरा था प्रशासन ने उसके आसपास के एरिया को कवर कर दिया गया और जिस जगह से मिट्टी की खुदाई की गई थी। उसमें दोबारा से मिट्टी को डाल दिया गया है। साथियों ने बताया की सुरेश लंबे समय से काम करता था। उस दिन हादसा कैसे हो गया पता ही नहीं चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें