फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Attari-Wagah Retreat Ceremony: सरहद पर सेना का शौर्य देख लोगों की रगों में उबाल, दुश्मन सेना के हौसले पस्त

Tue, 15 Aug 2023 06:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर

सार

बीएसएफ की ओर से इस बार सैलानियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। विभिन्न स्कूलों के बच्चे, सेना और एयरफोर्स के सीनियर अधिकारियों समेत करीब 1700 खास मेहमान इस रिट्रीट सेरेमनी का हिस्सा बने हैं। आमंत्रित मेहमानों में सीमांत गावों के सरपंच, अध्यापक, नर्स, किसान शामिल हुए।
विज्ञापन
अटारी-वाघा बॉर्डर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंगलवार को अटारी-वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी के दौरान लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। सीमा सुरक्षा बलों के जवानों में भी जोश हाई है। भारतीय सेना के जवानों के जोश और उत्साह के आगे दुश्मन देश के जवान खौफजदा नजर आए। भारतीय जवानों की रौबदार चाल और फौलादी इरादों को देखकर हर भारतीय का सिर गर्व से उठ गया। उत्साह से भरे लोगों ने इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। रिट्रीट सेरेमनी में सर्वाधिक 30 हजार दर्शकों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


बीएसएफ की ओर से इस बार सैलानियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। विभिन्न स्कूलों के बच्चे, सेना और एयरफोर्स के सीनियर अधिकारियों समेत करीब 1700 खास मेहमान इस रिट्रीट सेरेमनी का हिस्सा बने हैं। आमंत्रित मेहमानों में सीमांत गावों के सरपंच, अध्यापक, नर्स, किसान शामिल हुए। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। विभिन्न सामाजिक संगठन ने भी देशभक्ति के कार्यक्रम पेश किए। इस बार सैलानियों के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। 
 

जेसीपी अटारी पर बीएसएफ की गैलरी सभी के आकर्षण का केंद्र रही। इस गैलरी में बीएसएफ के शुरुआत लेकर 1965, 1971 की जंग से जुड़ी तस्वीरें लगाई गई हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तीस हजार से ज्यादा सैलानियों के पहुंचने की संभावना जताई गई है। पिछली बार सेरेमनी देखने 25 हजार दर्शक अटारी चेक पोस्ट पर पहुंचे थे। इस बार कार्यक्रम को खूबसूरत बनाने और सभी दर्शकों को सही तरह से दिखाई पड़े, इसके लिए गैलरी में विभिन्न प्वाइंट्स पर बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं, ताकि दूर खड़े सैलानी भी आनंद उठा सकें। 

जेसीपी अटारी पर 1959 में शुरू हुई रिट्रीट सेरेमनी
ज्वाइंट चेक पोस्ट स्थल जहां पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी आयोजित की जाती है उसको भारत की ओर से अटारी और पाकिस्तान की ओर से वाघा के नाम से जाना जाता है। साल 1959 से दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच शुरु हुए संयुक्त कार्यक्रम ने एक परंपरा का रूप ले लिया है। रिट्रीट सेरेमनी के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच अटारी-वाघा सीमा पर हर साल हाई जोश रहता है। रोजाना 35 मिनट तक चलने वाली रिट्रीट सेरेमनी देश के स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस के मौके पर खास हो जाती है, जो 60 मिनट से लेकर 120 मिनट तक चलती है।
विज्ञापन

जेसीपी अटारी पर जगरीत सेन नेगी ने फहराया तिरंगा
ज्वाइंट चेक पोस्ट (जेसीपी) अटारी पर तैनात कस्टम कमिश्नरेट की तरफ से मंगलवार को देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर समागम का आयोजन किया गया। कस्टम के पऱिंसिपल कमिश्नर जगरीत सिंह नेगी ने समागम के दौरान राष्ट्रीय़ धव्ज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने जेसीपी अटारी सीमा पर कस्टम अधिकारियों के ड्यूटी के पऱित ईमानदारी से निभाई सेवाओं के लिए सराहना की और विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को देश के स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें