फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तक क्लब खोलने पर मालिकों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित कल्चर क्लब और मैन लैंड चाइना क्लब देर रात तक खुला रखने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने कल्चर क्लब के मालिक दीपक कुमार और मैन लैंड चाइना क्लब के मालिक मानव मेहरा के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते डीसी ने शहर में रात 12 बजे तक क्लब को खोलने की अनुमति दी है। वीरवार रात को गश्त के दौरान पुलिस ने दोनों क्लबों में कुछ गतिविधि होती देखी। जांच में पता चला कि तय मानकों के बावजूद दोनों क्लब में पार्टी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें