- सेक्टर-17 स्थित सर्कस मैदान में पटाखा चलाने पर अज्ञात के खिलाफ
- भाजपा के जिला अध्यक्ष मनु भसीन पर सेक्टर-28 में पटाखा चलाने पर
- बापूधाम में ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स के पास पटाखे चलाने पर तीन अज्ञात के खिलाफ
- सेक्टर-27 रामलीला मैदान में पटाखा चलाने पर नसीम के खिलाफ
- सेक्टर-29 में रामलीला मैदान में पटाखा चलाने पर दो अज्ञात के खिलाफ
- अटावा में पटाखा बेचने पर संजीव कुमार की गिफ्तारी, बेल पर मिली जमानत
सेक्टर-34 में आमने-सामने आ गए थे एडीएम-रामलीला कमेटी के सदस्य
सेक्टर-34 में एसडीएम दक्षिण रूपेश कुमार और रामलीला कमेटी के सदस्य रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन पटाखे के साथ करने पर आमने-सामने आ गए थे। दोनों पक्षों के बीच डेढ़ घंटे तक बहस और तनातनी चली। एसडीएम ने रामलीला कमेटी के सदस्यों से पुतलों में पटाखे नहीं लगाने का शपथपत्र मांगा लेकिन कमेटी के सदस्यों ने इंकार कर दिया और पटाखों के साथ रावण दहन पर अड़ गए। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि हर बार की तरह ही इस बार भी रावण दहन होगा। इसके बाद यहां पटाखों के साथ रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए गए।
सभी कमेटियों को पहले ही प्रशासन के आदेश से अवगत करा दिया गया था। आदेश का उल्लंघन करने पर ही आयोजकों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। अब नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -धर्मपाल, सलाहकार, यूटी प्रशासक।